Bilashpur

CG Crime : बर्थडे पार्टी में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए उकसाया और फिर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्तार

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के न्यायधानी के पचपेड़ी पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली के मामले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला रोशनी खुंटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने षडयंत्र के तहत प्रार्थी को अपने बच्चे के जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाया था। जब प्रार्थी वहां पहुँचा, तो रोशनी ने अपने परिवार के सदस्यों को घर से बाहर भेज दिया और प्रार्थी तथा उसकी महिला मित्र को मेल-मिलाप व शारीरिक संबंध बनाने के लिए अपने बेडरूम में भेजकर खिड़की-दरवाजे बंद कर दिए। इस दौरान आरोपी महिला ने चालाकी से मोबाइल छिपाकर उनका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

घटना के बाद आरोपी रोशनी खुंटे ने प्रार्थी को वीडियो के स्क्रीनशॉट भेजकर डराना शुरू किया और पूरा वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए एक लाख रुपये की मांग की। लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर प्रार्थी ने 6 मार्च 2026 को थाना पचपेड़ी में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी महिला के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से ब्लैकमेलिंग में प्रयुक्त मोबाइल भी जब्त किया है और शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

CG News : करोड़ों का फर्जी सर्पदंश मुआवजा घोटाला, 17 मामलों में FIR की तैयारी डॉक्टर, वकील और परिजन जांच के घेरे में

बिलासपुर : सर्पदंश से मौत के नाम पर करोड़ों रुपये के फर्जी मुआवजा घोटाले में अब…

Cg Crime : पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत, साथी भी हमले का शिकार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : जिले के कोटा क्षेत्र के ग्राम करगी खुर्द में पुरानी रंजिश को लेकर…

1 of 35