Bilashpur

CG: एसएसपी ने की सर्जरी,13 निरीक्षकों के हुए तबादले, कानून व्यवस्था एवं एसटीएफ में भी हुई तैनाती,देखें आदेश

बिलासपुर :- पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने जिले में बड़े पैमाने पर निरीक्षकों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के तहत कोनी और मस्तूरी थाना प्रभारी समेत कुल 13 निरीक्षकों की नई पदस्थापना की गई है।

आदेश के अनुसार, रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षक जितेंद्र गुप्ता को कोनी थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक सलीम खाखा को मस्तूरी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।मस्तूरी के वर्तमान थाना प्रभारी कृष्णचंद सिदार को थाना यातायात भेजा गया है, जबकि यातायात में पदस्थ निरीक्षक हेमवंत चंद्राकर को रक्षित केंद्र (लाइन) में पदस्थ किया गया है। वहीं कोनी थाना प्रभारी रहे निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय को कानून-व्यवस्था एवं एसटीएफ, सीएसपी कोतवाली अनुविभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

जितेंद्र गुप्ता – थाना प्रभारी, कोनी

सलीम खाखा – थाना प्रभारी, मस्तूरी

कृष्णचंद सिदार – थाना यातायात

हेमवंत चंद्राकर – रक्षित केंद्र (लाइन)

विवेक कुमार पाण्डेय – कानून-व्यवस्था एवं एसटीएफ, सीएसपी कोतवाली अनुविभाग

कपिल देव चंद्रा – कानून-व्यवस्था, चकरभाठा अनुविभाग

नरेश चौहान – कानून-व्यवस्था, सरकंडा अनुविभाग

सतीश कुमार साहू – कानून-व्यवस्था, कोटा अनुविभाग

मनोज सिंह – कानून-व्यवस्था, सिविल लाइन अनुविभाग

संजय सिंह – कानून-व्यवस्था, मस्तूरी अनुविभाग

विजय चौधरी – प्रभारी, जिला विशेष शाखा (DSB)

विजय वर्मा – पुलिस अधीक्षक कार्यालय

What's your reaction?

Related Posts

CG News : महिलाओं ने महतारी वंदन योजना से कटवाया अपना नाम, वापस लौटाए सरकार की ओर से दी गई राशि, जानिए क्यों

बिलासपुर : जिले में महतारी वंदन योजना के सत्यापन में गड़बड़ी सामने आई है। योजना…

CG News : होटल के बाहर देर रात बवाल, बिल को लेकर युवती और स्टाफ में विवाद; पुलिस के सामने भी चलता रहा हंगामा

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर रात एक होटल के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी…

CG High Court : छुट्टी के दिन खुला हाईकोर्ट, छात्रहित में हाईकोर्ट ने लिया बड़ा फैसला, कॉलेजों में एडमिशन को लेकर ….

बिलासपुर : दिवाली की छुट्टियों के बीच छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने छात्रहित से जुड़ा एक…

CG Crime : बाप ने अपने ही बेटी को किया प्रेग्नेंट, इस तरह मिटाता रहा हवस की भूख, अब कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में कोर्ट ने बेटी से रेप के आरोपी पिता को कड़ी सजा सुनाई…

1 of 43