Sarguja

CG Crime : कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से की पिता की हत्या, खून के रिश्ते का खौफनाक अंत

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से खून के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। मणिपुर थाना क्षेत्र में एक बेटे ने अपने ही पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, देर रात किसी बात को लेकर पिता और आरोपी बेटे के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर टांगी से अपने पिता के सिर पर कई बार वार कर दिए। गंभीर चोट लगने के कारण पिता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : बेटे की मौत का ग़म नहीं बर्दाश्त कर पायी मां, बेटे का शव देखते ही टूट गई सांसे, एक साथ उठी दो अर्थियां

अंबिकापुर : सरगुजा जिले के सीतापुर विकासखंड से एक बेहद मार्मिक घटना सामने आई है।…

CG News : शराब दुकान का अनोखा विरोध युवक ने मांगा महुआ शराब बेचने का लाइसेंस, सुशासन तिहार शिविर में उठाई मांग

अंबिकापुर/सरगुजा : सरगुजा जिले के दरिमा गांव में हाल ही में खुली शासकीय अंग्रेजी…

CG News : विधायक – नायब तहसीलदार विवाद सुलझा, मारपीट के दो आरोपियों ने किया सरेंडर, आज खत्म हो सकती है हड़ताल

अंबिकापुर : पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बना विधायक और नायब तहसीलदार विवाद अब…

1 of 14