Durg

CG Crime : दुष्कर्म में नाकाम रहने पर महिला की गला घोंटकर हत्या शर्ट का टूटा बटन बना सबूत, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

दुर्ग : जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत परसदा खार में मिली अज्ञात महिला की लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। यह मामला न केवल हत्या का था, बल्कि मानवीय क्रूरता और पुलिस की तकनीकी सजगता का एक बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है। पुलिस ने आरोपी महाराजा देवार उर्फ राजा (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या था पूरा मामला?

कुम्हारी थाना क्षेत्र के कैवल्य धाम के पीछे एक खेत में अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। शुरुआती जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ हो गया कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। मामला गंभीर था क्योंकि मृतका की पहचान नहीं हो पा रही थी और हत्यारा फरार था।

100 घंटे का फुटेज 

एसपी विजय अग्रवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 5 विशेष टीमों का गठन किया। क्षेत्र के गली-मोहल्लों और आसपास के गांवों में 1000 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के 100 घंटे से अधिक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। लाखों कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) का विश्लेषण किया गया और अंतरजिला स्तर पर गुमशुदगी के आंकड़ों का मिलान किया गया।

शर्ट का टूटा बटन बना सबूत

पुलिस की मेहनत तब रंग लाई जब साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महाराजा देवार को हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने महिला को खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। जब महिला ने इसका कड़ा विरोध किया, तो उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी के पास से घटना के समय पहने हुए कपड़े बरामद किए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि घटनास्थल से पुलिस को शर्ट का एक बटन मिला था, जो आरोपी के शर्ट से टूटा हुआ पाया गया। यही छोटा सा साक्ष्य आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाने में अहम कड़ी साबित हुआ।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन उग्र, ‘मटका फोड़’ आंदोलन में भाजपा नेता घायल, कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

दुर्ग/भिलाई :4 नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा…

CG: अपराधियों के हौसले बुलंद, 24 घंटे के अंदर 2 युवकों की हत्या, कहीं टंगिए से वार तो कहीं पत्थर से कुचला सिर

दुर्ग:- जिले में एक ही दिन के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर दो हत्या की वारदात हुई…

CG News : ‘बुलडोजर एक्शन’, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध मकान पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने लिया एक्शन

दुर्ग : दुर्ग जिले में मासूम बच्ची के साथ हैवानियत कर दुष्कर्म करने में मामले…

1 of 18