Bilashpur

CG News : तालाब किनारे शराब पार्टी बनी काल, गहरे पानी ने ली दो युवकों की जान

बिलासपुर : न्यायधानी के सरकंडा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। खमतराई स्थित अमहा तालाब में पिकनिक मनाने गए दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान हिमांशु हांदे (21 वर्ष) और शिवम मानिकपुरी (20 वर्ष) के रूप में हुई है।

पार्टी के बीच अचानक हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, सात दोस्तों की टोली रविवार को अमहा तालाब के किनारे पिकनिक मनाने और घूमने निकली थी। पेड़ के नीचे बैठकर सभी शराब पार्टी कर रहे थे। शाम करीब 4 बजे, नशे की हालत में हिमांशु और शिवम हाथ-मुंह धोने के लिए तालाब की ढलान पर उतरे। पैर फिसलने के कारण दोनों सीधे गहरे पानी में जा गिरे।

तालाब से मुरूम निकालने के लिए की गई अंधाधुंध खुदाई इन युवकों के लिए काल बन गई। जेसीबी से खुदाई के कारण किनारे पर ही गहराई बहुत ज्यादा थी। चूंकि दोनों युवकों को तैरना नहीं आता था, वे संभल नहीं पाए। उन्हें बचाने की कोशिश में एक तीसरा दोस्त भी पानी में उतरा, लेकिन डूबता देख बाकी साथियों ने उसे जैसे-तैसे बाहर निकाला।

देर रात बरामद हुए शव

घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस और नगर सेना के गोताखोर मौके पर पहुंचे। घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद देर रात दोनों युवकों के शवों को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। साथ ही, मौके पर मौजूद अन्य दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की कड़ियों को जोड़ा जा सके।

What's your reaction?

Related Posts

CG High Court : छुट्टी के दिन खुला हाईकोर्ट, छात्रहित में हाईकोर्ट ने लिया बड़ा फैसला, कॉलेजों में एडमिशन को लेकर ….

बिलासपुर : दिवाली की छुट्टियों के बीच छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने छात्रहित से जुड़ा एक…

CG News : होटल के बाहर देर रात बवाल, बिल को लेकर युवती और स्टाफ में विवाद; पुलिस के सामने भी चलता रहा हंगामा

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर रात एक होटल के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी…

CG News : महिलाओं ने महतारी वंदन योजना से कटवाया अपना नाम, वापस लौटाए सरकार की ओर से दी गई राशि, जानिए क्यों

बिलासपुर : जिले में महतारी वंदन योजना के सत्यापन में गड़बड़ी सामने आई है। योजना…

1 of 43