Uttar Pradesh

Govt. Job : आंगनबाड़ी में नौकरी का एक और शानदार अवसर, इन जिलों में निकली बंपर भर्ती, जानिए योग्यता सहित अन्य पात्रता शर्तें

लखनऊः आंगनवाड़ी में नौकरी करने की सोच रही महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कई पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए संबंधित जिलों में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इच्छुक और योग्य महिलाएं ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती है।

जारी अधिसूचनाओं के मुताबिक आंगनवाड़ी वर्कर पदों के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं। अभ्यर्थी को उसी जिले का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है, जिस जिले से वह आवेदन कर रही है। उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। परास्नातक (पोस्ट ग्रेजुएट) अधिकतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

जानिए किस जिले में कितनी भर्ती?

जिलापदों की संख्याफॉर्म भरने की अंतिम तिथि
सहारनपुर234 मार्च 2026
मिर्जापुर15927 फरवरी 2026
बलिया1327 फरवरी 2026
जालौन621 फरवरी 2026
फतेहपुर2521 फरवरी 2026
उन्नाव2719 फरवरी 2026
मुजफ्फरनगर7419 फरवरी 2026

ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर विजिट करें।
  • इसके बाद न्यू आंगनवाड़ी भर्ती रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर मांगी गई डिटेल दर्ज करके पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • इसके बाद फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

What's your reaction?

Related Posts

देवर ने अपनी ही भाभी का किया …. ये हाल, …. इस बात को लेकर था नाराज, चार महीने पहले ही हुई थी महिला की शादी

मथुरा : मथुरा जिले के नौहझील क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह एक व्यक्ति ने…

Live Susaid Video Viral : शिक्षक का लाइव ​सुसाइड का वीडियो वायरल, वेतन नहीं मिलने से था परेशान, बेच चुका ​था पत्नी

गोरखपुर/देवरिया : गोरखपुर के गुलरिहा थाना इलाके में एक शिक्षक ने कथित तौर पर…

Social Media : सोशल मीडिया का प्यार पड़ा भारी, पति-बच्चे को छोड़ जेवरात लेकर प्रेमी संग फरार हुई महिला

अमेठी : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से सोशल मीडिया प्रेम का एक चौंकाने वाला मामला…

Rape Case : चलती ट्रेन में टीटीई ने छात्रा से की दरिंदगी …. इस बहाने केबिन में बुलाया, फिर की हैवानियत

गोरखपुर/देवरिया : भारतीय रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक बड़ी…

कौन हैं आशुतोष ब्रह्मचारी जिनकी अर्जी शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज, असली कहानी जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

प्रयागराज : चर्चित शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ …

1 of 17