झारखण्ड

Plane Crash News : दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस प्लेन क्रैश, डाक्टर, मेडिकल स्टाफ सहित 7 लोग थे सवार, घने जंगल में गिरा विमान

रांची : झारखंड के रांची में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। यहां उड़ान भरने के बाद एक एयर एंबुलेंस क्रैश हो गया। इस विमान ने रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी और इसके बाद विमान से आखिरी शाम 7.34 बजे संपर्क हुआ था। यह एक एयर एंबुलेंस था, जो मरीज को लेकर दिल्ली जा रहा था। उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही यह क्रैश हो गया। यह प्लेन चतरा और सिमरिया की सीमा पर क्रैश हुआ है। बताया जा रहा है कि, हादसे के समयबारिश हो रही थी।

एक ही परिवार के पांच लोग थे सवार

हादसे का शिकार हुए इस विमान में सात लोग सवार थे। रांची एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, एक मेडिकल फ्लाइट ने उड़ान भरी। अगले स्टेशन से संपर्क स्थापित हुआ, फिर नियंत्रण अगले स्टेशन को सौंप दिया गया। इसके बाद संपर्क टूट गया। विमान ने रांची हवाई अड्डे से संपर्क नहीं किया। इस संबंध में राज्य को सूचित कर दिया गया है। सभी एसओपी का पालन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि विमान में जो सात लोग सवार था, उनमें से 5 लोग एक ही परिवार के थे। सभी की मौत की आशंका है।

हादसे को लेकर DGCA ने जारी किया बयान

डीजीसीए ने बताया कि, ’23 फरवरी को रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट सी90 विमान रांची-दिल्ली रूट पर एयर एम्बुलेंस उड़ान संचालित कर रहा था, जो झारखंड के चतरा जिले की कसरिया पंचायत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें चालक दल के दो सदस्यों सहित सात लोग सवार थे। विमान ने भारतीय समयानुसार 19:11 बजे रांची से उड़ान भरी थी। कोलकाता से संपर्क स्थापित करने के बाद, भारतीय समयानुसार 19:34 बजे विमान का कोलकाता से संपर्क और रडार संपर्क दक्षिण-पूर्व वाराणसी में टूट गया। जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और जांच के लिए (AAIB) की टीम को भेजा जा रहा है। आगे की जानकारी साझा की जाएगी।’

What's your reaction?

Related Posts

Love Story : अपने देवर से शादी करना चाहती थी भाभी, चोरी-छिपे सालों से चल रहा था दोनो का अफेयर, रोड़ा बना पति तो

गोड्डा : झारखंड के गोड्डा जिले में अपने देवर के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध रखने…