Kawardha

CG : कुछ ही सालों में ईसाई धर्म से हुआ मोहभंग 140 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, विधायक ने चरण धोकर कराई घर वापसी

कवर्धा/कांकेर : छत्तीसगढ़ में आमाबेड़ा क्षेत्र में हुए हंगामे के बाद पूरे प्रदेश में घर वापसी का सिलसिला तेज हो गया है। बीते दिनों सैकड़ों से भी अधिक लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर अपने मूल धर्म में वापसी कर ली। इसी कड़ी में ताजा मामला कवर्धा जिले से सामने आया है, जहाँ 140 से अधिक लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में वापसी कर ली है। सभी लोगों के चरण धोकर विधायक भावना बोहरा ने उनकी घर वापसी कराई है।

6 महीने में 500 से अधिक लोगों ने की घर वापसी

आपको बता दें कि घर वापसी का यह पूरा कार्यक्रम पंडरिया के कूल्हीडोंगरी में कराया गया। यहाँ लगभग 140 से अधिक लोगों ने मूल धर्म में वापसी की है और सभी के चरण धोकर विधायक भावना बोहरा ने मूल धर्म में वापसी कराई। Bhawna Bohra, बता दें कि कवर्धा जिले में बीते 6 महीनों में 500 से अधिक लोगों ने घर वापसी की है। इससे पहले भी जिले में 2 फरवरी को वनांचल गांव दमगढ़ में 65 लोगों ने सनातन धर्म में घर वापसी की थी और भावना बोहरा ने चरण धोकर इनकी वापसी कराई थी।

भानुप्रतापपुर में भी हुई घर वापसी

भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम घोठा में एक परिवार के 3 सदस्य, 2 बच्चों समेत 5 लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर अपने मूल धर्म में वापसी की है। बता दें, यह परिवार कुछ वर्षों पूर्व गांव की व्यवस्था एवं समाज की परंपरा, देवी-देवता, पूजा पद्धति को छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिया था। अब इन्होंने पूजा-पाठ कर विधि-विधान के साथ मूल धर्म अपना लिया है।

https://www.instagram.com/reel/DVD1jtaFIlI/?igsh=ZzkyNDMwM29oNGxt

What's your reaction?

Related Posts

CG News : लिव-इन पार्टनर के घर में युवक की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका मिला शव; हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी…

CG News : बंद कमरे में हो रहा था खेला! इलाज के नाम पर कराया जा रहा था …. काम, अंदर का नजारा देख उड़े लोगों के होश

कवर्धा : प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर कानून बनाए गए हैं, इसके बाद भी ऐसी घटनाएं…

छत्तीसगढ़ के इस सरकारी राशन दुकान से 26 क्विंटल चावल पार, चोरों ने आधी रात दिया वारदात को अंजाम, ऐसे खुला राज

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में…

1 of 7