मध्य प्रदेश

कॉलेज ग्रुप में छात्रा के ‘निजी पलों’ का वीडियो लीक कर प्रेमी ने कर दिया खौफनाक कांड, पुलिस के हत्थे चढ़ते ही खोल दिए खौफनाक राज़

इंदौर : मध्य प्रदेश की संस्कारधानी इंदौर के द्वारकापुरी में हुई छात्रा की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। छात्रा की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी प्रेमी पीयूष को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। पियूष ने छात्रा की हत्या शादी के लिए दबाव बनाने की वजह से की थी।

शादी का दबाव की वजह से की हत्या

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पीयूष और मृतक छात्रा पिछले साल सितंबर से रिलेशनशिप में थे। छात्रा लगातार पीयूष पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। लड़की के परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार थे, लेकिन पीयूष का परिवार शादी के खिलाफ था। इसी खींचतान की वजह से दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था विवाद सुलझाने के बहाने आरोपी पीयूष ने छात्रा को अपने कमरे पर बुलाया और कमरे में बहस के दौरान पीयूष ने छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने छात्रा को बदनाम करने के लिए उसके वीडियो कॉलेज के ग्रुप में डाल दिया।

गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई मेट्रो में काटी रातें

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीयूष मुंबई भाग गया। पुलिस से बचने के लिए वह लगातार दो दिनों तक मुंबई मेट्रो में सफर करता रहा। इसके बाद इंदौर पुलिस की सक्रियता के चलते उसे मुंबई के अंधेरी इलाके से दबोच लिया गया। अब पुलिस जल्द ही आरोपी को मुंबई अंधेरी थाने से इंदौर लाएगी। फ़िलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तर कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

प्रदेश में बदल गया शराब बिक्री का नियम, इस वजह से आबकारी विभाग ने लिया फैसला, जानें कब से होगा लागू?

भोपाल : मध्यप्रदेश सरकार ने नकली और मिलावटी शराब की बिक्री रोकने के लिए बड़ा कदम…

‘तुमने तो पूरी भाजपा को शुगर कर दी’ पूर्व विधायक ने महिला विधायक से क्यों कही ये बात, वायरल हो रहा वीडियो

सागर : सागर जिले बीना में नए संयुक्त अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय भवन के लोकार्पण…

Rape Case : दरिंदा बना भाई, अपनी ही बहन से मिटाई हवस, 2 महीने बाद हुआ खुलासा तो परिवार के उड़ गए होश

ग्वालियर : ग्वालियर में एक भाई ने बहन के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया…

1 of 40