Uttar Pradesh

‘दोनों पत्नियों के साथ 3…’ दो युवतियों से शादी करके फंसा पति, पंचायत ने बताया कैसे दोनों को रख सकते हैं खुश, सुनकर रह जाएंगे हैरान

रामपुर : उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। पंचायत ने यहाँ एक मुस्लिम युवक का बँटवारा लिखित शेड्यूल के तहत उसकी दो पत्नियों के बीच कर दिया है। ‘एक म्यान में दो तलवारें’ रखने की स्थिति में पंचायत ने बीच का रास्ता निकालते हुए युवक के लिए सात दिनों का एक टाइम-टेबल बना दिया है, जिसमें वह तीन-तीन दिन अपनी दोनों पत्नियों के साथ समय बिताएगा। इसके साथ ही उसे रविवार को छुट्टी भी दी गई है।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव का है। यहाँ मुस्लिम समुदाय के एक युवक ने दो शादियाँ की थीं। पहली पत्नी अरेंज मैरिज के जरिए घर आई थी, जबकि दूसरी पत्नी से युवक ने लव मैरिज की थी। शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन धीरे-धीरे पति को अपने पास रखने को लेकर दोनों पत्नियों के बीच विवाद शुरू हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराने लगीं।

विवाद सुलझाने के लिए टाइम-टेबल फार्मूला

मामला पुलिस तक पहुँचने के बाद विवाद सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई। गांव के सरपंच ने दोनों पत्नियों और पति की बात सुनने के बाद विवाद खत्म करने के लिए टाइम-टेबल फार्मूला अपनाया। पंचायत ने लिखित समझौता करते हुए हफ्ते के छह दिनों को दोनों पत्नियों के बीच बाँट दिया, जबकि एक दिन यानी रविवार को पति को आराम के लिए दिया गया।

क्या है टाइम-टेबल?

समझौते के अनुसार सोमवार से बुधवार तक पति अपनी पहली पत्नी के साथ रहेगा, जबकि गुरुवार से शनिवार तक वह दूसरी पत्नी के साथ समय बिताएगा। इस समझौते का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि रविवार को पति को छुट्टी दी गई है। इस दिन वह दोनों पत्नियों से दूर अपनी मर्जी से समय बिताएगा। विशेष परिस्थितियों में पंचायत ने तीनों को समय में एक दिन आगे-पीछे करने की छूट भी दी है। भविष्य में दोबारा विवाद न हो, इसके लिए इस लिखित दस्तावेज पर तीनों के हस्ताक्षर कराए गए हैं।

हैरानी की बात यह है कि पति के बँटवारे का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले बिहार के पूर्णिया जिले में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। वहाँ भी एक युवक ने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी कर ली थी। जब मामला परिवार तक पहुँचा, तो सप्ताह के सात दिनों को दोनों पत्नियों के बीच बाँटकर विवाद सुलझाया गया था।

What's your reaction?

Related Posts

पहले अश्लील फिल्में देखता था पति फिर सेक्स के लिए बनाता था दबाव थाने पहुंचकर महिला ने बताई पूरी आपबीती

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक महिला ने अपने इंजीनियर पति और ससुराल के…

प्रेमी के साथ सेक्स में मशगूल थी अय्याश माँ.. 14 साल के बेटे ने देख लिया.. कहा ‘पापा को बताऊंगा’.. और फिर

कानपुर : जिले महाराजपुर इलाके में दो दिन पहले संदिग्ध हालात में हुई 14 साल के…

Crime News : शक ने बनाया कातिल नींद की गोली देकर विवाहिता प्रेमिका की हत्या, ठेली पर शव ले जाते CCTV में कैद

मुजफ्फरनगर : खतौली इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज हत्याकांड…

बिजली उपभोक्ताओं के लिए सरकार ने दी बड़ी राहत अब बिजली बिल में मिलेगी …. 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार एक बड़ी राहत…

1 of 29