नई दिल्ली

एक हफ्ते में 10 करोड़ दे देना, नहीं तो मिट्टी में मिला देंगे”, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस दिग्गज सिंगर को दी जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली : जानें-माने सिंगर बी प्राक से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से सिंगर बी प्राक को जान से मारने की धमकी दी गई है। दरअसल, सिंगर दिलनूर को एक मैसेज किया गया है। इस मैसेज के जरिए 10 रुपए की जबरन उगाही मांगी गई है। यह धमकी बी प्राक को भेजे गए मेसेज के माध्यम से दी गई है, जिसमें एक हफ्ते में पैसे देने के लिए कहा गया है। इससे पहले एक्टर और सिंगर बगैरा को भी इसी तरह की धमकी दी गई थी।

सिंगर बी प्राक को मिली जान से मारने की धमकी

मिली जानकारी के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से दी गई धमकी में कहा गया कि, बी प्राक को मैसेज दे देना 10 करोड़ रुपए चाहिए। तेरे पास एक हफ्ते का टाइम है। जिस भी कंट्री में चला जा आसपास का कोई भी मिल गया नुकसान कर देंगे। इसको फेक कॉल मत समझना। मिल के चला तो ठीक नहीं तो उसको बोल मिट्टी में मिला देंगे। बी प्राक की मिली धमकी सिंगर दिलनूर को किए गए कॉल के माध्यम से दी गई है और दिलनर ने इस मामले में मोहाली शिकायत दर्ज करवाई है।

बी प्राक से मांगे गए 10 करोड़ के रुपए

पंजाबी सिंगर दिलनूर को 6 जनवरी की दोपहर एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी गई थी। इससे पहले पांच जनवरी को दो बार कॉल भी किया गया था, लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाया। इसके बाद 6 जनवरी को भी विदेश के नंबर से कॉल किया गया। दिलनूर कि शिकायत के मुताबिक उसने कॉल उठाई. लेकिन, बात जब अजीब लगी तो उसने कॉल काट दिया। इसके बाद दिलनूर को वॉयस मैसेज भेजा गया। ⁠

आरजू बिश्नोई ने दी धमकी 

मैसेज में कॉलर ने अपना नाम आरजू बिश्नोई बताया। आरजू बिश्नोई गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई के लिए काम करता है। आरजू इस समय विदेश में छिप कर बैठा है। ये है मैसेज- ‘हेलो… आरजू बिश्नोई बोल रहा हूं, उसको बी प्राक को मैसेज कर देना 10 करोड़ रुपए चाहिए। तेरे पास एक हफ्ते का टाइम है। जिस मर्जी कंट्री में चला जा, आसपास इसके साथ वाला कोई भी मिल गया न तो नुकसान कर देंगे और इसको फेक कॉल मत समझना. मिल के चलेगा तो ठीक, नहीं तो उसको बोल मिट्टी में मिला देंगे।

What's your reaction?

Related Posts

इस सिम कार्ड यूजर्स को तगड़ा झटका! रातों-रात बंद हुए रोज 1.5GB डेटा वाले ये 5 सबसे सस्ते प्लान

नई दिल्ली:- भारतीय टेलीकॉम दिग्गज भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में…

EPFO Latest Update Today News : अब ATM और UPI के जरिये भी सीधे EPF का पैसा निकाल सकेंगे लोग, जानें कब से मिलेगी सुविधा

नयी दिल्ली : सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ के सदस्य जल्द ही…

Petrol Diesel Prise : GST के बाद पेट्रोल-डीजल के रेट में बड़ी राहत! 82.42 रुपए तक आया दाम, त्योहारों से पहले आए अच्छे दिन

नई दिल्ली : लाख कोशिशों के बाद भी महंगाई कम नहीं हो रही है। आटा, चीनी, पेट्रोल…

1 of 33