Durg

CG News : शराब पार्टी में बर्खास्त सिपाही ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर को जड़ा थप्पड़, गुस्से में इंस्पेक्टर ने सर्विस रिवॉल्वर से की फायरिंग

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस महकमे की छवि को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां मोहन नगर क्षेत्र में आयोजित एक निजी पार्टी के दौरान मामूली विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि बात थप्पड़ से होती हुई फायरिंग तक पहुंच गई। शराब के नशे में धुत्त ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने बर्खास्त कांस्टेबल पर सर्विस पिस्टल से फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम दुर्ग जिले के मोहन नगर क्षेत्र का बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि रविवार की रात इस क्षेत्र में एक शराब पार्टी आयोजित की गई थी। जिसमें पुलिस विभाग से जुड़े कुछ चर्चित अधिकारी-कर्मचारी के साथ ही सफेदपोश नेता भी शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के दौरान बीयर की बोतल देने को लेकर ट्रैफिक इंस्पेक्टर तपेश और बर्खास्त सिपाही सहदेव के बीच कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नशे की हालत में बर्खास्त सिपाही सहदेव ने इंस्पेक्टर को बीयर की बोतल थमाई। इसे इंस्पेक्टर ने अपनी शान के खिलाफ मानते हुए जमीन पर पटक दिया।

इस बात से नाराज नशे में धुत्त सहदेव ने आवेश में आकर इंस्पेक्टर को थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद पार्टी का माहौल देखते ही देखते तनावपूर्ण हो गया। वहीं इस घटना से भड़के ट्रैफिक इंस्पेक्टर तपेश नेताम ने गुस्से में अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकाल ली और बर्खास्त सिपाही की ओर फायर कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम में गनीमत यह रही कि गोली उसके बगल से निकल गई और वह बाल-बाल बच गया। फायरिंग की आवाज सुनते ही पार्टी में मौजूद लोग दहशत में आ गए और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

आपको बता दे पुलिस विभाग से बर्खास्त सिपाही सहदेव महादेव ऑनलाइन सट्टा चलाने का आरोपी है। जिसे ईडी ने गिरफ्तार किया था। उधर इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी विजय अग्रवाल ने पूरे घटनाक्रम की जांच के आदेश दे दिए हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : स्कूल के समय में हुआ बदलाव, भीषण ठंड को देखते हुए जारी हुआ आदेश, जानिये कब से कब तक होगा स्कूल का संचालन

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 4 डिग्री…

CG Crime : नाबालिग से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात, 8 साल से कर रहे थे शारीरिक शोषण, दो रेपिस्ट गिरफ्तार 4 फरार

दुर्ग : भिलाई में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आयी है।…

1 of 22