Durg

CG News : टॉयलेट से आ रही थी जोर – जोर से रोने की आवाज़, पास जाने पर दिखा ये रूह कंपा देने वाला नजारा

दुर्ग : औलाद के लिए अक्सर कई लोगों को तरसते देखा होगा लेकिन भिलाई में एक निर्दयी मां ने कड़कड़ाती ठंड में अपनी बेटी को मरने के लिए सुनसान जगह पर छोड़ दिया। भिलाई से हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई जिसने लोगों के होश उड़ा दिए। गोकुल नगर के अयोध्या नगर में आज सुबह एक टूटे हुए टॉयलेट में किसी बच्चे की रोने की आवाज सुनी गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत वहां जाकर देखा तो एक नन्हीं बच्ची खतरनाक और लावारिश हालत में पड़ी थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 की टीम को सूचना दी।

नन्हीं बच्ची लावारिस हालत में मिली

पुलिस और एम्बुलेंस टीम के आते ही बच्ची को गोद में उठाया गया और तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बच्ची की हालत नाजुक थी लेकिन समय रहते उसे अस्पताल पहुंचा देने से उसकी जान बच गई। इस पूरी घटना में गनीमत यह रही कि उस खंडहरनुमा टॉयलेट में रोती बच्ची की आवाज लोगों तक पहुंच गई, वरना कुछ घंटे बाद बच्ची का बच पाना मुश्किल था। फिलहाल जामुल थाना पुलिस बच्ची के पैरैंट्स की तलाश कर रही है। डॉक्टरों का कहना है कि यदि यह सहायता कुछ घंटे और देर हो जाती तो बच्ची की जिंदगी खतरे में पड़ सकती थी।

परिजनों की तलाश जारी

जामुल थाना पुलिस ने इस मामले में बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल बच्ची का जिला अस्पताल में बच्ची का इलाज़ चल रहा है। पुलिस ने आसपास के लोगों और मोहल्लेवालों से अपील की है कि अगर किसी को बच्ची या उसके परिवार के बारे में कोई जानकारी है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : नवविवाहिता की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पति ने सिर पर मुक्के मारे फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट

दुर्ग : धमधा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता अन्नू खांडे की हत्या के मामले में पुलिस…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG News : इस जिले में बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जिला प्रशासन ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं…

CG Crime : कांवड़ यात्रा में मचा हड़कंप महिला पर फेंका तेजाब, बेटी – बेटा भी हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्ग जिले से दिल दहला…

1 of 23