उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के एटा जिले से प्यार की कीमत जान देकर चुकाने वाली दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां थाना जैथरा क्षेत्र के गांव गड़िया सुहागपुर में प्रेम प्रसंग से नाराज परिजनों ने कथित तौर पर ‘इज्जत’ के नाम पर अपनी ही बेटी शिवानी और उसके प्रेमी दीपक की खुरपी से बेरहमी से हत्या कर दी, इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की पड़ताल के लिए जब ‘आजतक’ की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंची तो जिस बंद पड़े मकान की छत पर वारदात हुई थी, वहां हर तरफ खून बिखरा मिला और संघर्ष के निशान साफ बता रहे थे कि दोनों ने अपनी जान बचाने के लिए काफी देर तक हत्यारों से मुकाबला किया,
वहीं पास में पड़ी खून से सनी खुरपी इस निर्ममता की खामोश गवाही दे रही थी, बताया जा रहा है कि दीपक को बहाने से शिवानी के घर बुलाया गया और फिर पास की छत पर ले जाकर दोनों पर ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई, घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है और डर के मारे कोई भी ग्रामीण खुलकर बोलने को तैयार नहीं है, मृतक दीपक के भाई ने बताया कि दीपक और शिवानी पहले भी तीन बार घर से भाग चुके थे और चौथी बार प्रयागराज जाकर आर्य समाज मंदिर में शादी की थी, जिसके बाद मामला थाने और पंचायत तक पहुंचा,
पंचायत के बाद शिवानी को उसके परिजनों को सौंप दिया गया लेकिन उसी दिन से उसकी जान खतरे में थी, परिजनों ने पहले ही दोनों को खत्म करने की साजिश रच ली थी, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिवानी की मां, पिता और बहन को हिरासत में ले लिया है और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है, जबकि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा, वहीं यह खौफनाक वारदात एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है कि समाज में आज भी प्रेम को ‘इज्जत’ के नाम पर मौत की सजा क्यों दी जाती है।






















