रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कैलेण्डर वर्ष 2026 के लिए रायगढ़ जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के अनुसार जिले में 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) रथयात्रा, 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) महानवमी तथा 9 नवम्बर 2026 (सोमवार) दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) स्थानीय अवकाश के रूप में मान्य होंगे।
कलेक्टर कार्यालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि ये स्थानीय अवकाश कोषालय, उप कोषालय एवं बैंकों पर लागू नहीं होंगे। संबंधित विभागों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। गए हैं।
सूरजपुर में भी मिलेंगी छुट्टियां
इसी कड़ी में सूरजपुर जिले के कलेक्टर एस जयवर्धन ने कैलेण्डर 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की हैं। जारी अवकाश के मुताबिक, करमा ढोल ग्यारस 22 सितंबर मंगलवार, दशहरा 16 अक्टूबर सोमवार और देव उठनी-नामदेव जयंती 20 नवंबर शुक्रवार को स्थानीय अवकाश रहेगा।






















