Rajnandgaon

CG News : वर्दी हुई हैवान बेजुबान कुत्ते को हॉकी स्टिक से पीट – पीटकर मार डाला हैवानियत का वीडियो सोशल मीडिया हुआ वायरल

राजनांदगाव : राजनांदगांव जिले से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के ममता नगर में एक पुलिसकर्मी ने बेजुबान कुत्ते को हॉकी स्टिक से बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। इस हैवानियत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान द्वारिका प्रसाद लाउतरे के रूप में हुई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुत्ता दर्द से चीखता रहा, लेकिन वर्दीधारी पर कोई असर नहीं पड़ा। जब मोहल्ले के लोगों, खासकर महिलाओं ने विरोध किया, तो पुलिसकर्मी ने उल्टा धौंस दिखाते हुए बदसलूकी शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार रोकने के बावजूद आरोपी नहीं माना और बेजुबान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में गुस्सा और आक्रोश है। लोग आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

रायगढ़ में हाथी के शावक की मौत

इधर, रायगढ़ जिले से भी वन्यजीव से जुड़ी दर्दनाक खबर सामने आई है। रायगढ़ वन मंडल के बड़झरिया गांव में तालाब के पास लगभग छह महीने के हाथी के शावक का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि नहाने के दौरान पानी में डूबने से शावक की मौत हुई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। इलाके में 32 हाथियों के दल की मौजूदगी को देखते हुए आसपास अलर्ट जारी किया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

1 of 4