मनेंद्रगढ़ : मनेंद्रगढ़ जिले के जनकपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां बीच सड़क पर एक महिला ने स्कूली छात्रा को जमकर पीटा। बताया जा रहा है कि महिला और छात्रा के बीच खूब झूमाझटकी हुई, जिसमें छात्रा के चेहरे पर नाखूनों के कई खरोच आ गए हैं।
लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को किया अलग
इस घटना के दौरान सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को अलग किया। इसके बाद जनकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को थाने लेकर गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पति से छात्रा की बातचीत को लेकर नाराज थी महिला
सूत्रों के अनुसार, महिला अपने पति से छात्रा की बातचीत को लेकर नाराज थी और उसे समझाने आई थी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और हाथापाई तक की नौबत आ गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे लेकर लोगों में चर्चा तेज हो गई है।






















