Jagdalpur

CG News : घर वापसी का दौर जारी, फिर लोगों ने अपना सनातन धर्म, कहा – हमेशा रहा अपनी संस्कृति से दूर रहने का मलाल

जगदलपुर : शहर के विजय वार्ड में करीब 22 साल पहले धर्मांतरण कर चुके 3 परिवारों के 11 सदस्यों ने अपनी स्वेच्छा से सनातन धर्म में घर वापसी की। इस कार्यक्रम का आयोजन सनातन क्षेत्रीय मंच के के द्वारा कराया गया धार्मिक रीति-रिवाज से हुआ स्वागत, समारोह के दौरान विश्व हिंदू परिषद सदस्य और अन्य कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरित परिवारों के सदस्यों के पैर धोकर उनका अभिनंदन किया। उन्हें उपहार स्वरूप भगवा गमछा और श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की गई।

22 साल बाद की सनातन धर्म में वापसी

घर वापसी करने वाले सदस्यों ने बताया कि दो दशक पहले उन्होंने किन्हीं कारणों से धर्म परिवर्तन कर लिया था, लेकिन अपनी जड़ों और संस्कृति से दूर होने का मलाल उन्हें हमेशा रहा। सुंदरकांड और महाप्रसाद का आयोजन। इस अवसर पर शिव मंदिर में भव्य सुंदरकांड का पाठ किया गया, जिसमें भजन मंडली और स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में राम भोग का वितरण किया गया।

बस्तर में घर वापसी का दौर

बता दें कि बस्तर में इन दिनों घर वापसी का दौर तेजी से चल रहा है, संभाग के कई जिलों में हाल में सैकड़ों लोगों ने घर वापसी की है। बीते दिनों बड़ेतेवड़ा के आश्रित ग्राम सोड़ेपारा के 6 परिवार के सदस्यों ने हिंदू धर्म में वापसी की है। परिवार के सभी सदस्यों ने ग्राम पटेल के सामने शीतला मंदिर में घर-वापसी की है। ज्ञात हो कि बड़ेतेवड़ा में हुई घटना के बाद इलाके चर्च प्रमुख भी सनतान धर्म में वापसी कर चुके हैं।

हिंदुओं के खिलाफ भड़काती है ईसाई मिशनरी

वहीं, घर वापसी करने वालों ने बताया था कि धर्मांतरण के लिए किसी प्रकार का आधिकारिक दस्तावेज नहीं होता। घर वापसी करने वाले लोगों ने दावा किया कि ईसाई मिशनरी उन्हें हिंदुओं के खिलाफ भड़काती थी और देवी-देवताओं की पूजा न करने की नसीहत दी जाती थी। उन्होंने कहा कि वर्षों तक उन्हें अपनी परंपराओं और आस्थाओं से दूर रखा गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हिंसा और धार्मिक मतभेदों के चलते परिवारों ने अपनी जड़ों की ओर लौटने का फैसला किया।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : 4 दिन से लापता 22 साल की युवती का आंध्र प्रदेश में मिला शव, प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर दफनाया

जगदलपुर : बस्तर से लगे पड़ोसी राज्य ओडिशा के कोरापुट जिले से हत्या का सनसनीखेज…

CG News : SI विकेश चौहान को 15 साल की सजा, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और दूसरी शादी मामले में कोर्ट ने माना दोषी

जगदलपुर : बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और…

CG – मानवता हुई शर्मसार : नाबालिग को पेड़ से बंधक बनाकर बेरहमी से की पिटाई जाने क्या है पूरा मामला ….

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना इलाके में एक घिनौनी घटना सामने…

CG Breaking : 36 घंटे बाद मिली सब इंस्पेक्टर की डेड बॉडी, महाशिवरात्रि के दिन से थे गायब जाने कैसे हुआ हादसा

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से एक दुखद खबर सामने आई है। जगदलपुर में तैनात…

CG News : केंद्रीय जेल में महिला कैदी ने लगाई फांसी, सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, पहले भी जेल से फरार हो चुका है बंदी

जगदलपुर : केंद्रीय जेल जगदलपुर की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में…

CG : महतारी वंदन योजना की सूची से काटे गए हजारों महिलाओं के नाम, अपात्र हितग्राहियों से वापस लिए जा रहे रुपए

जगदलपुर : भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना में अनियमितताओं का…

CG News : छत्तीसगढ़ में बस मालिकों ने बढ़ाया किराया, परिवहन विभाग के आदेश से पहले खुद से कर दी 30 प्रतिशत की वृद्धि

जगदलपुर : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का असर अब बस यात्रियों की जेब पर भी…

CG News : “तुम्हे ACB से पकड़वा दूंगा” रिटायर अफसर को ACB की धमकी देकर ठगे लाखों रुपये, पुलिस ने शातिर को पकड़ा

जगदलपुर : एसीबी से पकड़वाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले कारोबारी को गिरफ्तार…

1 of 5