Durg

CG News : दो कुओं से मिले बच्चों के शव, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी…

दुर्ग : जिले के पाटन ब्लॉक अंतर्गत खम्हरिया गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। गांव के दो अलग-अलग कुओं में दो बच्चों के शव बरामद हुए हैं, जिनके हाथ-पैर कपड़े से बंधे हुए थे। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, जिसके बाद अमलेश्वर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि गांव के दो कुओं से दुर्गंध आ रही है। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों की मदद से शवों को कुओं से बाहर निकलवाया। दोनों बच्चों की उम्र क्रमशः लगभग 10 और 12 वर्ष बताई जा रही है, और शव करीब चार दिन पुराने प्रतीत हो रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों बच्चों के हाथ-पैर कपड़े से बंधे थे, जो हत्या की ओर इशारा करता है। फिलहाल, शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

अमलेश्वर थाना पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्चे कौन थे और उनकी मौत कैसे हुई। इस घटना ने पूरे गांव में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने मामला संवेदनशील होने के कारण सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : प्रेमिका के मंगेतर पर जानलेवा हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से किया वार, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रेम प्रसंग और आधार कार्ड को लेकर हुए विवाद…

फिर बढ़ी कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें! ईओडब्ल्यू ने जारी किया नोटिस, जानें किस मामले में भेजा समन

रायपुर : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई है। दअरसल,…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG News : चौथी बार दुल्हा बनकर शिक्षिका से लूट लिये 32 लाख, वेबसाइट पर हुई मुलाकात, बिजनेसमैन निकला नंबर वन ठग

दुर्ग/भिलाई : मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां…

1 of 24