Raipur

CG News : ऑनलाइन ट्रैफिक चालान के नाम पर ठगी, RTO की फर्जी वेबसाइट से लोगों के खाते साफ

रायपुर : अगर आप भी ट्रैफिक चालान का ऑनलाइन भुगतान करते हैं तो सतर्क हो जाएं, क्योंकि छत्तीसगढ़ में RTO की फर्जी (Clone) वेबसाइट के जरिए बड़ा e-Challan Scam सामने आया है।

जिसमें ठग भ्रामक मैसेज भेजकर लोगों को नकली लिंक (.apk फाइल या व्यक्तिगत नंबर से आए लिंक जैसे https://lnk.ink/dgeg2) पर क्लिक करवा रहे हैं और उनकी निजी जानकारी व बैंक खाते से पैसे उड़ा रहे हैं; परिवहन विभाग छत्तीसगढ़ ने स्पष्ट चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और चालान की सही जानकारी व भुगतान केवल आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in पर ही करें।

जहां Pay Online विकल्प चुनकर कैप्चा भरने, GET DETAIL पर क्लिक करने और मोबाइल OTP डालने के बाद ही चालान का पूरा विवरण देखा जा सकता है, साथ ही विभाग ने बताया कि वास्तविक e-Challan से जुड़ा टेक्स्ट मैसेज भी केवल इसी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है, इसलिए किसी भी अनजान लिंक या मैसेज से सावधान रहना बेहद जरूरी है।

What's your reaction?

Related Posts

Gold Silver Price : माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी औंधे मुंह गिरे सोने – चांदी के दाम गोल्ड 1.11 लाख के करीब

रायपुर : इन दिनों सोना और चांदी दोनों धातुओं के दाम में उथल-पुथल मचा हुआ है। दो…

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आज पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, IMD का रेड अलर्ट जारी

रायपुर : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव कमजोर…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

रायपुर : सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली…

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट क्लब ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी…

1 of 144