Narayanpur

CG : सप्ताह के भीतर दूसरे जवान ने उठाया आत्मघाती कदम कैंप में जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली ….. मौके पर मौत

नारायणपुर : नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुूरक्षा बल के जवान ने खुद को गोली मार ली। घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया। आनन फानन में घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गोली जवान के सिर के दाहिने हिस्से में लगी थी। जवान ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया अभी ये जांच का विषय है।

जानकारी के मुताबिक ये मामला कोहकमेटा थाना क्षेत्र का है। मृतक जवान की पहचान कांकेर निवासी पिंगल जूरी के रूप में हुई है। वह कोड़नार कैंप में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। बताया जा रहा है कि 25 दिसंबर की सुबह वह कैंप में ही ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान उसने अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। कैंप में गोली की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया।

मौके पर साथी जवान पहुंचे तो घायल जवान लहूलुहान हालत में पड़ा था। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। आपको बता दे पिछले एक सप्ताह के भीतर ये दूसरी घटना है इससे पहले नारायणपुर में पदस्थ यूपी के बीएसएफ के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्हत्या कर ली थी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News: पूरी होगी छत्तीसगढ़ के इन कर्मचारियों की मांग? पूर्णकालिक नियुक्ति और मानदेय बढ़ाने को लेकर निकाली रैली

नारायणपुर : नारायणपुर जिले में सफाई कर्मचारियों ने अपनी पूर्णकालिक नियुक्ति और…

CG : शिक्षक ने कलंकित किया अपना पेशा “गला रेतकर पत्नी की ली जान, चार पत्नियों की है चौंकाने वाली कहानी”

नारायणपुर : शिक्षा का पाठ पढ़ाने वाला शिक्षक खुद बन गया हत्यारा। नारायणपुर जिले…

CG News : पेशाब में थी जलन की शिकायत …. झोलाछाप डॉक्टर ने गुप्तांग में पहना दी अंगूठी, जाने फिर क्या हुआ

नारायणपुर : झोलाछाप डॉक्टर से इलाज और उनका परामर्श किसी मरीज के लिए किस तरह जी…

CG : 5 ग्रामीणों की मौत, 25 से अधिक बीमार, स्वास्थ्य विभाग सतर्क, मंत्री बोले – जांच रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी स्थिति

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में फूड प्वाइजनिंग…