Durg

CG Crime : बोरे में मिली महिला की लाश, हाथ में गोदना से लिखे चार नाम, लिव – इन पार्टनर ने कह दी ये बड़ी बात

भिलाई : चंद्रा-मौर्या अंडर ब्रिज के पास बोरे में मिली महिला की लाश की शिनाख्त हो गई है। मृतका आरती निर्मलकर कोसा नगर, सुपेला की निवासी हैं। शव मिलने के बाद पुलिस ने महिला के हाथ में गोदना से लिखे गए नामों को प्रचारित किया था। इसके बाद महिला का लिव-इन पार्टनर थाने पहुंचा और उसने महिला की पहचान की।

अंडर ब्रिज पर बोरे में मिली महिला की लाश

सुपेला थाना पुलिस ने हत्या के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा करने की तैयारी में है। बता दें कि 13 दिसंबर की सुबह चंद्रा-मौर्या अंडर ब्रिज के पास नाली में बोरे में महिला की सड़ी-गली लाश मिली थी। महिला के हाथ में गोदना से “लखन, सुरेश, महादेव, आरती” लिखा था।

इस अंधे कत्ल की गहन जांच के लिए पुलिस ने रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर सहित दर्जनों जिलों के अलग-अलग थानों में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट को खंगाला। आखिरकार महिला की पहचान हाथ में लिखे नामों से ही संभव हो पाई।

What's your reaction?

Related Posts

CG Sex Racket : रायगढ़ के बाद …. इस शहर के इस नामी होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस के पहुंचते ही मचा हड़कंप

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में देह व्यापार का गोरखधंधा लगातार फल फूल रहा है। प्रदेश में एक…

CG Crime : घर के बाथरूम में जली हालत में मिली शिक्षिका की लाश, ट्यूशन पढ़ने आये छात्रों ने देखा तो मचा हड़कंप

दुर्ग : भिलाई के सेक्टर-8 स्थित एक मकान में महिला शिक्षिका की अधजली लाश मिलने के…

CG News : जिला अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, आप भी सुने पीड़िता की आपबीती

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जिला अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही से प्रसव…

1 of 13