मध्य प्रदेश

‘तुम अच्छी लगती हो..रूम पर आ जाओ’, कॉलेज टीचर की गंदी हरकत, छात्रा को भेजा ये गंदा मैसेज, अब चैट हुआ वायरल तो मचा बवाल

रीवा : मध्यप्रदेश के रीवा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां कॉलेज के एक शिक्षक पर छात्रा को अश्लील मैसेज भेजे हैं। जिसका चैट पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद अब परेशान छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद अब शिकायत दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला पीएमश्री कॉलेज मॉडल साइंस कॉलेज का है। शिक्षक ने मैसेज में लिखा, “तुम मुझे अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ।”

चैट में छात्रा को अप्रत्यक्ष रूप से धमकाने की भी कोशिश की गई। लगातार मैसेज से परेशान छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद कॉलेज में शिकायत दर्ज कराई गई। कॉलेज प्रबंधन ने जांच कमेटी बनाई। हालांकि जांच में शिक्षक ने अपनी गलती मान ली। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं। इसको लेकर छात्रा और परिजनों ने नाराजगी जताई है और सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं मामला कलेटक्टर के पास पहुंचते ही जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

प्राचार्य ने लिया एक्शन

यह पूरा मामला जब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो प्रबंधन ने आनन फानन में एक समिति का गठन कर दिया। समिति ने जांच करते हुए शिक्षक को दोषी माना इसके बाद प्राचार्य ने शिक्षक को बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके साथ ही एक अन्य शिक्षक पर भी प्राचार्य और समिति को संदेह हुआ तो उन्हें भी कॉलेज से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इस पूरे मामले में प्रबंधन का कहना है कि हमने जांच कर वैधानिक कार्यवाही की है। अभी इस पूरे मामले की थाने में शिकायत नहीं की गई है।

फिलहाल महाविद्यालय ने अमित साहू और उमेश प्रजापति को महाविद्यालय से निकाल दिया है अभी पूरे मामले की थाने में शिकायत नहीं की गई है अगर छात्रा थाने जाकर शिकायत करती है तो उनके खिलाफ पुलिस की तरफ से भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

Suicide News : ‘भाजपा’ ने की आत्महत्या, मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये चीज, देखने वाले भी रह गए हैरान

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अत्यंत हृदय विदारक और झकझोर देने…

किन्नर अघोरी काली ने जलती चिता का मांस निकालकर खाया, श्मशान का वीडियो देखकर रह जाएंगे सन्न, देखिए वीडियो

उज्जैन : सावन के पवित्र महीने में बाबा महाकाल के भक्तों की भीड़ देखते ही बन रही…

‘गरीबों का पैसा खा रहे नेता और अधिकारी’… बीजेपी विधायक के बयान से मचा घमासान, देखे वायरल हो रहा वीडियो

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह से भाजपा विधायक पूर्व मंत्री जयंत मलैया अपनी ही भाजपा…

1 of 39