Gariyaband

CG : ‘तू किसी और के साथ’.. छत्तीसगढ़ में मंत्री के PSO ने अपनी ही पत्नी के साथ किया ऐसा कांड, पूरा मामला जान आप भी रह जाएंगे दंग

राजिम : छत्तीसगढ़ के राजिम क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक मंत्री के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना में महिला घायल हो गई, जिसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार यह मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के भेंड़री गांव का है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ अफेयर चल रहा है, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी विवाद के चलते मारपीट की घटना हुई। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान महिला को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विवादों में मंत्रियों के स्टाफ

छत्तीसगढ़ में बीते दो वर्षों के दौरान मंत्रियों के स्टाफ को लेकर लगातार विवाद सामने आते रहे हैं। इस अवधि में मंत्रियों के 12 से अधिक OSD और PA को उनके पदों से हटाया गया है। सत्ता पक्ष का कहना है कि यह कदम प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार के तहत उठाए गए हैं। सरकार की ओर से इसके पीछे कई कारण बताए गए हैं, जिनमें OSD का अपने मंत्री के साथ सामंजस्य न होना, मंत्री और विभाग के अनुरूप कार्य न करना, मंत्री के क्षेत्र और विभागीय कामकाज में सक्रिय भूमिका न निभाना प्रमुख हैं। वहीं, BJP संगठन को भी विभिन्न माध्यमों से OSD और PA को लेकर लगातार शिकायतें मिलती रही हैं।

हटाए गए अधिकारियों में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के OSD संजय मरकाम और अजय कन्नौजे, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के OSD भागवत जायसवाल और PA प्रवीण पांडेय, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के OSD संजय गजघाटे, डिप्टी CM अरुण साव के OSD विपुल गुप्ता, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के OSD दुर्गेश वर्मा और बी. रघु तथा PA दुर्गेश धारे शामिल हैं। इसके अलावा कृषि मंत्री रामविचार नेताम के OSD तारकेश्वर देवांगन और वन मंत्री केदार कश्यप के OSD सुनील तिवारी व जितेंद्र गुप्ता को भी हटाया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में भीषण टक्कर, देवभोग रेंजर अश्विनी दास मिर्चुलिया की मौत; 8 कर्मचारी घायल

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने वन…

CG News : सुशासन तिहार में गरमाई सियासत, विधायक बोले … रिश्वतखोर पटवारी को जूते से मारूंगा, पटवारी संघ ने किया बहिष्कार

गरियाबंद : गरियाबंद जिले में आयोजित सुशासन तिहार अब राजनीतिक और प्रशासनिक विवाद…

CG News : भाजपा नेता को हुई 5 साल की सजा, पैसों का लालच देकर नाबालिग का जींस उतरवाने और छेड़छाड़ का दोषी …..

गरियाबंद : गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मैनपुर के भाजपा मंडल महामंत्री…

1 of 7