Raipur

कौन है छत्तीसगढ़ भारत स्काउट एंड गाइड्स के अध्यक्ष? भारत स्काउट एंड गाइड्स के पत्र से हुआ खुलासा, सांसद बृजमोहन की याचिका पर 12 फरवरी को होगी सुनवाई

रायपुर: छत्तीसगढ़ में 9 से 13 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी का आयोजन हुआ था। इस दौरान एक विवाद उभर के सामने आया था, जिसकी चर्चा हर तरफ दी। दरअसल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने खुद को भारत स्काउट गाइड की राज्य परिषद का अध्यक्ष बताया था। इतना ही नहीं बृजमोहन अग्रवाल ने हाईकोर्ट में याचिका भी दाखिल की थी। इस याचिका में सांसद अग्रवाल ने कहा था कि, उनको इस पद से हटाने का प्रस्ताव असंवैधानिक है।

भारत स्काउट एंड गाइड्स ने दी जानकारी

वहीं अब इस मामले भारत स्काउट एंड गाइड्स की तरफ से जानकारी दी गई है। भारत स्काउट एंड गाइड्स ने पत्र लिखकर स्पष्ट जानकारी देते हुए बताया कि, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव छग भारत स्काउट एंड गाइड्स के अध्यक्ष हैं। भारत स्काउट एंड गाइड्स ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को पत्र लिखकर ये जानकारी दी है। वहीं सांसद बृजमोहन अग्रवाल की याचिका पर हाई कोर्ट में 12 फरवरी को सुनवाई होगी।

बृजमोहन की याचिका में क्या-क्या?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी याचिका में कहा कि, ना तो उन्हें पद से हटाए जाने के बारे में कोई सूचना दी गई और ना ही कोई सुनवाई का मौका दिया गया है। पूरी कार्रवाई एकतरफा तरीके से की जा रही है। याचिका में यह भी कहा गया है कि उन्होंने सांसद और परिषद के वैधानिक अध्यक्ष की हैसियत से 5 जनवरी को जंबूरी की बैठक भी ली थी।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बीच स्काउट गाइड के अध्यक्ष पद की दावेदारी है। दोनों अध्यक्ष होने का दावा कर रहे हैं। बृजमोहन का दावा है कि, 10 करोड़ की वित्तीय अनियमितता के कारण आयोजन को रद्द कर दिया गया था। अपनी याचिका में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि स्काउट गाइड के अध्यक्ष पद पर वे लगातार काम करते आ रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें बिना जानकारी दिए आयोजन किए जा रहे हैं। पद से हटाने का प्रस्ताव भी लाया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आज पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, IMD का रेड अलर्ट जारी

रायपुर : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव कमजोर…

Gold Silver Price : माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी औंधे मुंह गिरे सोने – चांदी के दाम गोल्ड 1.11 लाख के करीब

रायपुर : इन दिनों सोना और चांदी दोनों धातुओं के दाम में उथल-पुथल मचा हुआ है। दो…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

CG : नायब तहसीलदारों को दिवाली की सौगात, प्रमोट होकर बने तहसीलदार, तत्काल हो गया तबादला, देखिए पूरी सूची

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चल पड़ी है। सरकार ने आज नायब…

CG Transfer : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अफसरों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट, किसे कहां दी गयी जिम्मेदारी

रायपुर : राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले हुए हैं। 125 अधिकारियों को इधर…

1 of 143