मध्य प्रदेश

‘हमसे गलती हुई …’ रसोइया से मारपीट मामले में क्रिकेटर शशांक सिंह का बड़ा खुलासा, 13 दिन के भीतर खुद बताई सच्चाई

भोपाल : भारतीय क्रिकेटर और आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले शशांक सिंह ने कुछ दिन पहले हुए अपने घर के कुक के साथ मारपीट और गाली-गलौज के आरोपों को पूरी तरह झूठा बताया है। शशांक ने कहा कि सर्वेंट रीवा का रहने वाला हैं, और उनके खिलाफ पहले से ही 8-10 आपराधिक मामले थाने में दर्ज है। शशांक के मुताबिक, लड़के ने केस वापस लेने के लिए कॉल के जरिए उनसे 5 से 7 लाख रुपये की डिमांड की है। पुलिस ने बिना पूछताछ के ही FIR दर कर ली और हमें कभी पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया।

शशांक ने कहा कि बिना पुलिस वेरिफिकेशन रखना हमारी गलती थी। हर बार वेरिफिकेशन कराते हैं, इस बार चूक हुई है। उन्होंने पुलिस से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिना वेरिफिकेशन होम सर्वेंट न रखें।

कुक ने लगाया था मारपीट का आरोप

गौरतलब है कि विपेन्द्र सिंह शशांक सिंह के घर में खाना बनाने का काम करता था। विपेन्द्र का आरोप है कि रिटायर्ड IPS शैलेष सिंह ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। जब उसने मोबाइल वापस मांगा तो शशांक सिंह, उनके पिता शैलेष सिंह और ड्राइवर आर डी मिश्रा ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। विपेन्द्र सिंह की शिकायत पर रातीबड़ पुलिस ने रिटायर्ड IPS शैलेष सिंह, क्रिकेटर शशांक सिंह और ड्राइवर आर डी मिश्रा के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने गाली-गलौज मारपीट धमकी के तहत मामला दर्ज किया है।

तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जांच जारी

पुलिस के अनुसार, फरियादी विपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि उसके साथ मारपीट और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी शैलेश सिंह ने उसका मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया। शिकायत के आधार पर रातीबड़ थाना पुलिस ने आईपीएल क्रिकेटर शशांक सिंह, उनके पिता शैलेश सिंह सहित तीन लोगों के खिलाफ मारपीट एवं अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

IPL 2024 में चर्चा में रहे शशांक सिंह

शशांक सिंह IPL 2024 में पंजाब किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर चर्चा में आए थे। उनके पिता शैलेष सिंह MP पुलिस में बड़े पदों पर रह चुके हैं और रिटायरमेंट के बाद भोपाल में रह रहे हैं। फिलहाल इस मामले पर शशांक सिंह या उनके परिवार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

What's your reaction?

Related Posts

Suicide News : ‘भाजपा’ ने की आत्महत्या, मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये चीज, देखने वाले भी रह गए हैरान

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अत्यंत हृदय विदारक और झकझोर देने…

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने गांव में की फायरिंग, ग्रामीणों से की मारपीट, बागेश्वर धाम सरकार ने भाई से …

छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बागेश्वर धाम…

Luteri Dulhan : शादी के 3 दिन बाद गहने लेकर फरार हुई दुल्हन, दूल्हे समेत परिजनों के पैरों तले खिसकी जमीन

सीहोर : मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी तहसील अंतर्गत भेरूंदा क्षेत्र से कथित…

BJP Leader Arrested : दिग्गज भाजपा नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो साल पुराने मामले में हुई कार्रवाई

सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां भाजपा…

IPL के स्टार खिलाड़ी और उनके पिता पर FIR दर्ज, खाना बनाने वाले शख्स ने ही लिखवाई रिपोर्ट, लगाए कई गंभीर आरोप

भोपाल : राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में आईपीएल क्रिकेटर शशांक सिंह,…

1 of 36