Raipur

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यूसीसी समिति सदस्यों से की सौजन्य मुलाकात सरल भाषा में पुस्तक प्रकाशित करने का दिया सुझाव

​रायपुर : राजधानी रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) समिति के सदस्यों से सौजन्य मुलाकात की। इस विशेष भेंट के दौरान डॉ. सलीम राज ने आम नागरिकों की सहूलियत और बेहतर समझ के लिए यूसीसी के विभिन्न पहलुओं पर सरल भाषा में एक पुस्तक प्रकाशित करने के विचार से समिति को अवगत कराया, ताकि राज्य का हर नागरिक इसके प्रावधानों को आसानी से समझ सके।

​नागरिक इन पते एवं माध्यमों से भेज सकते हैं अपने सुझाव

यूसीसी समिति के प्रमुख सदस्यों ने राज्य के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संगठनों और आम जनता से यूसीसी के ड्राफ्ट हेतु अपने सुझाव साझा करने का विशेष आग्रह किया है। राज्य में यूसीसी समिति ने अपनी कार्यप्रणाली पूरी सक्रियता से प्रारंभ कर दी है। राज्य के आम नागरिक समान नागरिक संहिता को लेकर अपने विचार या सुझाव देना चाहते हैं, तो निम्नलिखित आधिकारिक पता एवं माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं। ​ई-मेल (E-mail) के माध्यम से ​नागरिक अपने सुझाव सीधे इस ucc-chhattisgarh@cg.gov.in पर भेज सकते हैं।

इसी तरह ​वेब पोर्टल (Web Portal) के माध्यम से ​समिति के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन https://ucc.cgstate.gov.in/ सुझाव दर्ज करा सकते हैं। राज्य के नागरिक ​डाक / पत्राचार (Postal Address) द्वारा ​अपने लिखित सुझाव कार्यालय, समान नागरिक संहिता (UCC) समिति कमरा नंबर – 202, न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन्स, रायपुर, छत्तीसगढ़ – 492001 के पते पर स्पीड पोस्ट या साधारण डाक से अथवा स्वयं उपस्थित होकर लिखित आवेदन/ज्ञापन व्यक्तिगत रूप से जमा कर सकते हैं।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में इन जिलों में होगी तेज बारिश! IMD ने जारी किया आने वाले 5 दिनों का पूर्वानुमान, आप भी देखें

रायपुर : छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अकवान का असर दिखाई देने लगा है। प्रदेश की…

महादेव ऐप केस में सौरभ ने खोले कई राज, बताया कैसे सफेद करते थे काली कमाई, प्रोटेक्शन मनी का पूरा खेल आया सामने

रायपुर : रायपुर से महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है।…

साय सरकार ने जारी किया आदेश, छत्तीसगढ़ में भी मिलेगा केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता, एरियर पर भी बड़ा फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ के अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य…

1 of 183