सोशल मीडिया

Viral Video : सावन में नाग-नागिन का वायरल प्रेम दर्शन! आधे घंटे तक दिखा अद्भुत नज़ारा, लोग बोले- ये तो चमत्कार है

खरगोन : आज सावन का दूसरा सोमवार है। सावन के दूसरे सोमवार को खरगोन में अलग ही नजारा देखने को मिला जहां एक नाग और नागिन प्रेम के आलिंगन में देखे गए। करीब आधे घंटे के इस नजारे को लोगो ने अपने कैमरे में कैद किया है। यह नजारा है खरगोन शहर की हिंगलाज कालौनी का जहां करीब पांच फीट लंबे नाग नागिन के जोड़े के प्रेम का नजारा आधा घंटा लोगो ने देखा।

लोग भयभीत भी हुए चौके भी मगर फिर भी यह नजारा देखने लोगों की भीड़ जुट गई। कालोनी की कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में लगभग पांच पांच फिट लंबे इस जोड़े को देख सभी भयभीत हो गए सहम गए। कितने ही लोग आकर निकल रहे थे लेकिन यह यह जोड़ा नीचे झाड़ियों में ओझल हो जाते और फिर अपनी फन फैलाए बाहर निकल आते।

करीब आधा घंटा चले इस दृश्य को सभी ने देखा कुछ ने कैमरे में कैद भी किया। अब यह नजारा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि सावन के महीने में यह दर्शन लोगों के सुखद अभिभूति भी देता है। हालांकि नाग और नागिन के जोड़े ने किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। पास जंगल क्षेत्र होने से यह घूमते हुए बस्ती क्षेत्र की पास की झाड़ियों में नाग नागिन का जोड़ा आ गया था।

What's your reaction?

Related Posts

Viral News : प्रेमिका संग बंद कमरे में रंगरलियां मना रहा था पति, पुलिस को लेकर पहुंची पत्नी ने रंगे हाथ दबोचा

कटनी : मध्य प्रदेश के कटनी में एक पत्नी ने अपने पति को प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक…

1 of 22