सोशल मीडिया

जनगणना करने गए कोटवार पर हमला, इस बात पर लोगों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से की बेरहमी से पिटाई, वीडियो देख दहल जाएगा दिल

श्योपुर : श्योपुर जिले के चिलवानी थाना क्षेत्र के देवरी गांव में जनगणना कार्य के दौरान एक कोटवार पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शासकीय जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद के बीच यह हमला किया गया है।

कुल्हाड़ी से भी वार किए

जानकारी के मुताबिक, कोटवार मातादीन शाक्य गांव में जनगणना के कार्य से पहुंचे थे। तभी आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उन पर फिल्मी स्टाइल में अचानक हमला बोल दिया। हमलावर यादव समाज से जुड़े बताए जा रहे हैं। जिन्होंने लाठी डंडों के साथ-साथ कुल्हाड़ी से भी वार किए। पहले तो चार लोगों ने कोटवार को पकड़ा फिर 2 आरोपी लाठी ओर कुल्हाड़ी से मारते रहे। जब कोटवार छूटकर भगा तो एक चबूतरे पर कुल्हाड़ी और डंडों से जब तक वह अधमरा नही हुआ तब तक मारपीट करते रहे।

वीडियो तेजी से वायरल

वही अब घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कुछ लोग कोटवार पर कुल्हाड़ी से हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। हमले में कोटवार मातादीन शाक्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल चिलवानी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

Viral Video : 4 करोड़ की लम्बोर्घनी पर सांडों के हमले वाला वायरल वीडियो निकला फेक, जानें क्या है पूरी सच्चाई

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Viral Video : कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह से पहले PM मोदी ने मंच पर किसके पैर छुए? जानें उनके बारे में

कोलकाता : पीएम मोदी कोलकाता के बिग्रेड परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह…

Palash Smriti Wedding : क्या पलाश ने स्मृति मंधाना को दिया धोखा? जानिए क्या है पूरी सच्चाई वायरल हुआ स्क्रीनशॉट

नई दिल्ली : महिला टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर…

1 of 18