नई दिल्ली

रक्षाबंधन के दिन एक साथ तीन लोगों की हत्या, पति ने अपनी ही पत्नी और दो ​बेटियों को उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी ​पति ने अपनी ही पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर दी है। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया है। रक्षाबंधन के दिन हुई सनसनीखेज वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के करावल नगर इलाके में प्रदीप नाम के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और पांच और सात साल की दो बेटियों की हत्या कर दी।

वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है। पुलिस की क्राइम और फोरेंसिक (FSL) टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटा रही हैं। करावल नगर थाने में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ने के लिए टीमें गठित की हैं।

What's your reaction?

Related Posts

फाइनल हो गई मोदी कैबिनेट विस्तार की तारीख कई नए चेहरों को मिल सकता है मौका, यहां जानिए लेटेस्ट अपडेट

नई दिल्ली : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में जल्द बड़ा फेरबदल हो…

दिवाली से पहले ESIC का बड़ा फैसला! अब इन कर्मचारियों के परिवार वालों को मिलेंगे 15 के बजाय 20 हजार रुपये

नई दिल्ली : प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले उन कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर…

सिंगर जुबीन गर्ग की मौत मामले में चचेरे भाई व DSP संदीपन गर्ग गिरफ्तार, एक करोड़ के लेनदेन से बढ़ा रहस्य

नई दिल्ली : सिंगर ज़ुबिन गर्ग की मौत के रहस्य ने राज्य पुलिस और जांच एजेंसियों…

1 of 35