Uttar Pradesh

सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था दामाद, तभी हो गया ये कांड, देखते रह गए परिजन, मची अफरा-तफरी

गोंडा : गोंडा जिले में बुधवार को अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गाजियाबाद से आए एक युवक को सरयू नदी में स्नान के दौरान कथित रूप से मगरमच्छ ने पानी में खींच लिया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गाजियाबाद के परी चौक इलाके का निवासी दीपक (30) अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने उमरी बेगमगंज आया था और इस दौरान वह अन्य परिजनों व रिश्तेदारों के साथ सोनौली मोहम्मदपुर के पास सरयू नदी में स्नान करने गया था। पुलिस ने बताया कि इसी दौरान अचानक एक मगरमच्छ ने उस पर हमला करके नदी में खींच लिया जिससे वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। दीपक के ससुर बाबूलाल शर्मा ने बताया कि स्नान के दौरान मगरमच्छ ने दीपक पर हमला कर दिया और उसे खींचकर गहरे पानी में ले गया। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की गई। हालांकि समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था।

What's your reaction?

Related Posts

कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को सुनाई सजा-ए-मौत, पति की हत्या के बाद नीले ड्रम में छिपाया था शव

मेरठ : मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में आज मुस्कान और साहिल की सजा पर…

Breaking : एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान, इस त्योहार पर बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, मुख्यमंत्री ने खुद किया ऐलान

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के अवसर पर राज्य…

सुहागरात पर पति ने मांगी ऐसी ‘चीज’, सुनते ही अवसाद में चली गई दुल्हन …. जानिए क्या था वो घिनौना राज?

आगरा : हरीपर्वत क्षेत्र की एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के तीन अन्य…

पहले अश्लील फिल्में देखता था पति फिर सेक्स के लिए बनाता था दबाव थाने पहुंचकर महिला ने बताई पूरी आपबीती

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक महिला ने अपने इंजीनियर पति और ससुराल के…

1 of 30