Raipur

CG Crime : युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख की डिमांड, आरोपी ने मां को धमकाया …. बोला पति की हत्या कर बेटी को उठवा लूंगा

रायपुर : रायपुर में एक युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रूपये मांगने का मामला सामने आया है । बताया जा रहा है कि ब्लैकमेल करेन वाले आरोपी ने युवती की मां को बीच सड़क पर रोककर न केवल धमकी दी, बल्कि पैसे नहीं देने पर पति की हत्या करने के साथ ही बेटी को उठवा लेने तक की धमकी दे दी।

पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करायी है। जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि टैगोर नगर क्षेत्र के निजी अपार्टमेंट में रहने वाली पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस में दर्ज शिकायत में उसने बताया कि 5 मार्च की रात 10 बजे के लगभग वह पुजारी पार्क के पीछे अपने पालतू कुत्ते को घुमाने गई थी। इसी दौरान बैजनाथपारा में रहने वाला हार्दिक जैन नामक युवक वहां पहुंचा और उसे धमकाने लगा।

महिला ने आरोप लगाया कि हार्दिक जैन ने महिला की बेटी के अश्लील फोटो और वीडियो उसके पास होने की बात कहते हुए 5 लाख रुपए की डिमांड की। साथ ही पैसे नहीं देने पर फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे दी।आरोपी के इस धमकी से महिला घबरा गईं। उन्होंने उससे जब सवाल किया, तो मौके पर मौजूद लोग इकट्ठा होने लगे। जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। इसके बाद दूसरे दिन 6 मार्च को दोपहर के वक्त आरोपी ने दोबारा उनके मोबाइल पर फोन कर धमकी दी।

आरोपी ने इस बार पैसे नहीं देने पर उनके पति को चाकू मारने और बेटी को उठाकर ले जाने की धमकी दी गयी। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है कि लगातार मिल रही धमकियों से महिला का परिवार दहशत में है। कोतवाली पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गयी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : शहर मे प्राइवेट पूल पार्टी का आयोजन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्टर, अब पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर : राजधानी रायपुर में एक बार फिर इंटरनेट मीडिया पर प्राइवेट पूल पार्टी का…

CG News : सरकारी चावल डकारने वालों की शामत, 2 दुकानों पर बड़ी कार्रवाई, अब प्रशासन वसूलेगा एक – एक दाने की कीमत

रायपुर : रायपुर जिले में दो उचित मूल्य के दुकानों में अनियमितता पाये जाने पर…

PM Modi : विधानसभा भवन का उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी ‘मेरी जिंदगी को गढ़ने में छत्तीसगढ़ का अहम योगदान’

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा भवन का उद्घाटन…

CG Vidhansabha : सदन में अधूरे सड़क और लंबित मुआवजे की गूंज, कांग्रेस विधायक के सवालों से घिरे लोक निर्माण मंत्री

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ग्रामीण क्षेत्रों में अधूरे सड़क निर्माण और…

1 of 92