LIFE
छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ से पुरी रथयात्रा के लिए स्पेशल ट्रेन, गोंदिया – कटक TOD ट्रेन की सौगात, 10 ट्रिप्स का शेड्यूल जारी…

रायपुर : रथयात्रा महापर्व 2025 के लिए छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने विशेष पहल की है। यात्रियों की सुविधा और यात्रा को सुगम बनाने के लिए गोंदिया से कटक और वापसी के लिए ट्रेन ऑन डिमांड (TOD) स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है।

यह ट्रेन 08893/08894 नंबर के साथ कुल 10 ट्रिप्स में संचालित होगी, जो श्रद्धालुओं को रथयात्रा के दौरान पुरी पहुंचने में मदद करेगी। ट्रेन 08893 गोंदिया से कटक के लिए 26 जून, 28 जून, 30 जून, 2 जुलाई और 5 जुलाई 2025 को दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, लखौली, और महासमुंद जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर कटक पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन 08894 कटक से गोंदिया के लिए 28 जून, 29 जून, 1 जुलाई, 3 जुलाई और 7 जुलाई 2025 को चलेगी। यह ट्रेन कटक, भुवनेश्वर, संबलपुर, और टिटलागढ़ जैसे स्टेशनों से होकर गोंदिया पहुंचेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी टिकटें जल्द से जल्द बुक करें और ट्रेन के समय और उपलब्धता की जानकारी आधिकारिक रेलवे पोर्टल या स्टेशनों से प्राप्त करें।

What's your reaction?

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘छत्तीसगढ़ कभी नक्सलवाद से प्रभावित था, आज विकास की दौड़ में आगे बढ़ रहा’ ….

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर…

छत्तीसगढ़ में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, जाने कब बढ़ी डेट …. तक मिलेगा मौका

रायपुर : छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में दाखिले का इंतजार कर…

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने जारी की शराब की नई रेट लिस्ट, किस ब्रांड की बढ़ी कीमत, किसकी हुई कम, जानें यहां

रायपुर : छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, आबकारी विभाग ने…

CG : 15 अगस्त को इस बार सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों में लहराएगा तिरंगा, जारी हुआ आदेश, पढ़िये…

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को लेकर एक अहम…

1 of 20