नई दिल्ली

Post Office : पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम में निवेश का सुनहरा मौका, 2 लाख जमा पर मिलेगा 29,776 रुपये का गारंटीड रिटर्न

Post Office FD Interest Rates 2025 : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इस साल अब तक तीन बार रेपो रेट में कटौती कर चुका है, जिससे कुल मिलाकर 1.00 प्रतिशत की कमी आ चुकी है। इसके चलते देश के कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में भी कटौती की है। हालांकि, पोस्ट ऑफिस ने अपनी बचत योजनाओं में कोई बदलाव नहीं किया है और ग्राहकों को अभी भी पहले जैसी आकर्षक ब्याज दरें मिल रही हैं।

पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट

पोस्ट ऑफिस की ‘टाइम डिपॉजिट’ स्कीम, जो कि बैंकों की एफडी की तरह काम करती है, इस समय निवेशकों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। इसमें 1 साल से लेकर 5 साल तक के लिए निवेश किया जा सकता है और ब्याज दरें 6.9 प्रतिशत से लेकर 7.5 प्रतिशत तक हैं।

वर्तमान ब्याज दरें इस प्रकार हैं:

  • 1 वर्ष: 6.9%
  • 2 वर्ष: 7.0%
  • 3 वर्ष: 7.1%
  • 5 वर्ष: 7.5%

2 लाख के निवेश पर मिलेगा 29,776 रुपये का गारंटीड रिटर्न

अगर कोई निवेशक पोस्ट ऑफिस की 2 साल की TD स्कीम में 2,00,000 रुपये जमा करता है, तो उसे मैच्योरिटी पर कुल 2,29,776 रुपये मिलेंगे। यानी 29,776 रुपये का फिक्स और सुरक्षित रिटर्न। यह स्कीम उन निवेशकों के लिए बेहद लाभदायक है जो कम जोखिम में गारंटीड रिटर्न चाहते हैं।

What's your reaction?

Related Posts

EPFO Latest Update Today News : अब ATM और UPI के जरिये भी सीधे EPF का पैसा निकाल सकेंगे लोग, जानें कब से मिलेगी सुविधा

नयी दिल्ली : सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ के सदस्य जल्द ही…

Manrega : केंद्र सरकार ने बदला मनरेगा का नाम, कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर, श्रमिकों को होगा अधिक फायदा

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में ग्रामीण रोजगार से…

Breaking : अब हफ्ते में मिलेगी 3 छुट्टियां, नए लेबर कानून ने बदल दिए नियम, लेकिन …. इतने घंटे करना होगा काम

नई दिल्‍ली : लेबर कोड के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है, इसमें सैलरी, पीएफ,…

1 of 34