नई दिल्ली

Porn Video Ban : अब नाबालिग VPN से भी नहीं देख पाएंगे पोर्न वीडियो? सर्वोच्च अदालत का बड़ा फैसला! वेबसाइट खुलने से पहले होगा वेरीफिकेशन

नई दिल्ली : आज के इस दौर में बच्चों को स्मार्टफोन, इंटरनेट और सस्ते डेटा ने ऐसी लत लगा दी है कि बच्चे अब बिना मोबाइल और इंटरनेट के नहीं रह सकते। हालत ऐसी हो गई है कि अब कम उम्र के बच्चों को पोर्न देखने की आदत लग रही है। इसी बीच अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला ​सुनाया है। जो पालकों के लिए राहत भरी खबर है। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि टेक्सास पोर्न वेबसाइटों पर यूजर्स की उम्र की जांच करवा सकता है।

दरअसल, जस्टिस क्लेरेंस थॉमस की अगुआई में कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से टेक्सास के उस कानून को सही ठहराया। थॉमस ने कहा कि पोर्न वेबसाइटों को एक्सेस करने से पहले यूज़र की उम्र की जांच हो। इस कानून के अनुसार एडल्ट वेबसाइटों को यूजर्स की उम्र वेरिफाई करनी होगी। इस कानून में कहा गया है कि अगर किसी भी वेबसाइट ज्यादा कंटेंट ऐसा है जो बच्चों के लिए लाभदायक नहीं है, तो उसे यूजर्स की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए।

वहीं दूसरी ओर इस केस में जस्टिस एलेना कगन ने अपनी राय रखी है। उन्होंने जस्टिस सोनिया सोटोमयोर और केतनजी ब्राउन जैक्सन के साथ असहमति जताई। कगन ने कहा कि इस तरह की सख्ती से फ्री स्पीच यानी अभिव्यक्ति की आज़ादी पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को अश्लील कंटेंट से बचाना जरूरी है, लेकिन पोर्न देखने वालों से उनकी आईडी मांगना सही नहीं है। इससे यूज़र्स के प्राइवेसी अधिकार खतरे में पड़ सकते हैं।

What's your reaction?

Related Posts

EPFO Latest Update Today News : अब ATM और UPI के जरिये भी सीधे EPF का पैसा निकाल सकेंगे लोग, जानें कब से मिलेगी सुविधा

नयी दिल्ली : सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ के सदस्य जल्द ही…

Manrega : केंद्र सरकार ने बदला मनरेगा का नाम, कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर, श्रमिकों को होगा अधिक फायदा

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में ग्रामीण रोजगार से…

Breaking : अब हफ्ते में मिलेगी 3 छुट्टियां, नए लेबर कानून ने बदल दिए नियम, लेकिन …. इतने घंटे करना होगा काम

नई दिल्‍ली : लेबर कोड के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है, इसमें सैलरी, पीएफ,…

1 of 34