नई दिल्ली : 1 दिसंबर से एलपीजी वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। सोमवार से वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 10 रुपये की कटौती की गई है। हालंकि घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले महीने वाणिज्यिक सिलेंडरों की कीमतों में 5 रुपये की कटौती की गई थी।
सिलेंडर की कीमत कितनी होगी?
इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, कीमत में ₹10 की कमी के बाद, 19 किलोग्राम का वाणिज्यिक सिलेंडर 1 दिसंबर 2025 से दिल्ली में 1,580.50 रुपये में उपलब्ध होगा, जो कि 1590.50 रुपये से कम है। इसी तरह, कोलकाता में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत अब घटकर 1,684.00 रुपये हो गई है। मुंबई में इसकी कीमत घटकर 1,531.50 रुपये हो गई है, जबकि चेन्नई में अब इसकी कीमत 1,739.50 रुपये होगी।
दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 853 रुपये पर बरकरार है। इस नई कीमत के साथ, अब एलपीजी सिलेंडर की कीमत में अतिरिक्त राहत मिली है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान अपने खर्चे कुछ कम कर पाएँगे। एक महीने पहले, इस सिलेंडर की कीमत में ₹5 की कटौती की गई थी। हालाँकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
बड़े शहरों में आज वाणिज्यिक सिलेंडरों के दाम
| शहर (Metro City) | 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर कीमत (₹) |
|---|---|
| दिल्ली | 1580.50 |
| मुंबई | 1531.50 |
| कोलकाता | 1684.00 |
| चेन्नई | 1739.50 |
बड़े शहरों में आज घरेलू सिलेंडरों के दाम
| शहर | LPG रेट (₹) |
|---|---|
| दिल्ली | 853.00 |
| गुरुग्राम | 861.50 |
| अहमदाबाद | 860 |
| जयपुर | 856.50 |
| पटना | 942.50 |
| आगरा | 865.50 |
| मेरठ | 860 |
| गाज़ियाबाद | 850.50 |
| इंदौर | 881 |
| भोपाल | 858.50 |
| लुधियाना | 880 |
| वाराणसी | 916.50 |
| लखनऊ | 890.50 |
| मुंबई | 852.50 |
| पुणे | 856 |
| हैदराबाद | 905 |
| बेंगलुरु | 855.50 |
पिछले महीने कॉमर्शियल सिलेंडरों की कीमतें देखें
इस बीच, विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में लगभग 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई, जबकि वाणिज्यिक रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में पिछले महीने 5 रुपये प्रति सिलेंडर की मामूली कटौती की गई थी। सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में जेट ईंधन (एटीएफ) की कीमत 777 रुपये प्रति किलोलीटर या 0.8 प्रतिशत बढ़कर 94,543.02 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। यह देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है।






















