Korba

Korba Breaking : मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया

कोरबा : मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। बच्चों में दो पुत्री व एक पुत्र है। प्रसव के बाद एक बच्ची की तबियत बिगड़ गई। उसकी जान बचाई नहीं जा सकी। दोनों बच्चों का सघन उपचार किया जा रहा है। जटगा थाना अन्तर्गत ग्राम मुकुवा निवासी तिरथ सिंह की पत्नी को मंगलवार को प्रसव पीड़ा उठा। पति ने डायल 112 से संपर्क किया। जिसकी मदद से महिला को कटघोरा सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। जहां महिला ने कल शाम तीन बच्चों को जन्म दिया। बच्चों में दो पुत्री व एक पुत्र है। प्रसव के बाद एक बच्ची की तबियत बिगड़ गई। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रसूता व दोनों बच्चों का उपचार डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जा रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अस्पताल में एक साथ तीन बच्चों के जन्म की चर्चा बनी रही। हालांकि एक शिशु की मौत को लेकर लोग शोक भी व्यक्त कर रहे थे।

What's your reaction?

Related Posts

Korba : शराबी बेटे को बचाने थाने पहुंची मां ने किया हंगामा प्रशिक्षु थाना प्रभारी से की मारपीट, गिरफ्तार

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शराब के नशे में बाइक चलाने और महिला से अभद्र…

Korba : तलाक होने से दुखी पति ने ससुराल के करीब खाया जहर, बच्चे नहीं होने की वजह से हुआ था तलाक जांच में जुटी पुलिस

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां पत्नी से…

1 of 35