कोरबा : कोरबा में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बीच एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सोमवार को जारी तबादला आदेश में तीन निरीक्षकों समेत सात पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया। सबसे अहम फैसला कोतवाली टीआई एम.बी. पटेल को हटाने का रहा। उन्हें कटघोरा थाना भेजा गया है, जबकि कटघोरा थाना प्रभारी को नगर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस अधीक्षक का यह फैसला ऐसे समय सामने आया है, जब शहर में लगातार बढ़ रहे अपराधों और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सोमवार को ही कोतवाली थाना क्षेत्र में थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े एक हमाल की हत्या ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये। हत्या की इस वारदात केे ठीक बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिस विभाग मेें फेरबदल का आदेश जारी किया गया।
देखिये पूरी सूची….




























