कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा कलेक्ट्रेट में गणतंत्र दिवस पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक नगर सेना के जवान संतोष पटेल ने आत्महत्या की कोशिश की। जवान ने परिसर में ही जहर सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। आसपास मौजूद लोग तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर आए, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है। जवान के पास से सुसाइड नोट बरामद किया गया है। इसमें आत्मघाती कदम के कारणों का जिक्र है। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले जिला सेनानी के खिलाफ महिला सैनिकों ने विशाखा समिति में शिकायत की थी। जिसके बाद उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। इस कार्रवाई से आहत होकर जवान संतोष पटेल ने सोमवार को यह आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर मौजूद हैं। आत्महत्या का प्रयास करने वाले जवान संतोष पटेल के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें उसने डिविजनल कमांडेड और कोरबा कमांडेंट पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
Korba Breaking : गणतंत्र दिवस पर नगर सेना के जवान ने कलेक्ट्रेट परिसर में खाया जहर, मचा हड़कंप
Related Posts
Korba : फिल्मी अंदाज में चोरी की कोशिश, शरीर पर 49 किलो कॉपर वायर लपेटकर निकल रहे थे दो युवक गेट पर पकड़े गए
कोरबा : बालको प्लांट से कॉपर वायर चोरी करने का अनोखा तरीका अपनाने वाले दो युवकों…
Korba : नीम करौली वाले बाबा के जीवन वृतान्त पर अभिनीत फिल्म हनुमान अंश में बाबा का किरदार निभाने वाले “शोभिनव सत्य” कोरबा प्रवास पर
कोरबा : नीम करौली वाले बाबा के जीवन वृतान्त पर अभिनीत फिल्म हनुमान अंश में बाबा…
पालक, बालक, सम्मेलन का हुआ आयोजन
कोरबा : जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुमान के शासकीय उच्चतर…
Korba : जिला अस्पताल में टीकाकरण कराने आई महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
कोरबा : जिला अस्पताल में टीकाकरण के लिए पहुंची एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला…
Korba : भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई यात्री बस 2 की मौत, 6 घायल
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में दो…
Korba : मां की गोद में था ढाई महीने का मासूम, पिता की एक शंका ने छीन ली जिंदगी … घटना ने सभी को झकझोरा
कोरबा : जिस उम्र में एक मासूम को दुनिया की समझ भी नहीं होती, जिस उम्र में उसकी…
Korba : बेटी की गवाही ने दिलाया पिता को इंसाफ, हत्या कराने वाली पत्नी और सुपारी किलर को उम्रकैद
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बहुचर्चित ऊर्जानगर हत्याकांड में न्यायालय ने…
कोरबा निगम में महापौर और कमिश्नर आमने – सामने! एक का आदेश, दूसरे की कार्रवाई पर सवाल, महापौर के बयान ने बढ़ाया सस्पेंस
कोरबा : नगर निगम कोरबा में स्ट्रीट वेंडरों को हटाने के मुद्दे पर अब प्रशासनिक और…
Korba : CSEB विभाग में 56 हजार रुपये का गबन, कर्मचारी गिरफ्तार RTGS से निजी खाते में ट्रांसफर की थी रकम
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल (CSEB) विभाग की…
Korba : छुट्टी की तारीख बदली, अब 9 नहीं 11 नवंबर को रहेगा अवकाश, जारी हुआ आदेश
कोरबा : छत्तीसगढ़ में दीपावली के बाद मिलने वाली छुट्टियों को लेकर कोरबा जिले में…



























