ब्रेकिंग न्यूज़

IPS Transfer Breaking : बजट से पहले आईपीएस अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, एक साथ बदल दिए गए इन जिलों के एसपी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने शनिवार को अपने आईपीएस कैडर में बड़ा फेरबदल करते हुए 22 अधिकारियों का तबादला किया और उन्हें नयी तैनाती दी। यह जानकारी एक अधिसूचना से मिली। चंदननगर के पुलिस आयुक्त और बर्दवान रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) अमित पी. ​​जवलगी का तबादला बारासात रेंज के आईजीपी के रूप में किया गया है।

अधिसूचना में कहा गया है कि पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) यातायात और बारासात रेंज के डीआईजी आलोक राजोरिया को अब बर्दवान रेंज का डीआईजी बनाया गया है। मुर्शिदाबाद के पुलिस अधीक्षक कुमार सनी राज का तबादला करके उन्हें खुफिया ब्यूरो के विशेष अधीक्षक (एसएस) के रूप में तैनात किया गया है। उन्होंने धृतिमान सरकार का स्थान लिया है, जिन्होंने राज का पूर्व पदभार संभाला है। मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में हाल ही में हिंसा हुई थी।

What's your reaction?

Related Posts

1 of 26