Korba

कोरबा में आबकारी विभाग के सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल पर अवैध वसूली का आरोप, कांग्रेस विधायक ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

कोरबा : कोरबा जिले में एक बार फिर आबकारी विभाग की कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गयी है। रामपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक फूलसिंग कंवर ने आबकारी विभाग के सब इंस्पेक्टर और एक हेड कांस्टेबल पर आदिवासी ग्रामीणों से अवैध वसूली के गंभीर आरोप सामने आए हैं। विधायक फूलसिंह राठिया ने इस मामले को लेकर कलेक्टर को पत्र लिखते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं विधायक की शिकायत और गंभीर आरोप के बाद आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला रामपुर क्षेत्र का है। रामपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक फूलसिंह राठिया ने अपने पत्र में आबकारी विभाग के सब इंस्पेक्टर जया मेहर देवांगन और प्रधान आरक्षक संतोष राठौर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक ने अपने पत्र में आरोप लगया है कि दोनों अधिकारी वनांचल क्षेत्र के आदिवासी ग्रामीणों को जेल भेजने का भय दिखाकर उनसे अवैध रूप से पैसों की मांग कर रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि यदि वे पैसे देने से इनकार करते हैं, तो उनके खिलाफ झूठे प्रकरण दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी जाती है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि आबकारी कानूनों की आड़ में आदिवासी ग्रामीणों का मानसिक और आर्थिक शोषण किया जा रहा है। वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले गरीब और अशिक्षित ग्रामीण कानून की बारीकियों से अनजान होते हैं, जिसका फायदा उठाकर आबकारी विभाग के अधिकारी दबाव और डर का माहौल बना रहे हैं।

इससे न केवल शासन-प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है, बल्कि आदिवासी समाज में गहरा असंतोष भी पनप रहा है। विधायक राठिया ने इस मामले की कलेक्टर कुणाल दुदावत से लिखित शिकायत कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस विधायक की इस शिकायत के बाद आबकारी विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जवाबदार अधिकारी मामले की जांच के बाद शिकायत सही पाये जाने पर वैधानिक कार्रवाई की बात कह रहे है।

What's your reaction?

Related Posts

Korba : घर में फंदे पर लटका मिला व्यापारी का शव भजिया – बड़ा बेचकर चलाता था परिवार, आत्महत्या की वजह साफ नहीं

कोरबा : कोरबा जिले के मोतीसागर पारा क्षेत्र में शनिवार सुबह व्यापारी की घर में…

Korba : शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, 6 घंटे तक चला समझाइश का दौर; सुरक्षित नीचे उतरा

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब के…

Korba : बालको की जर्जर सड़कों पर बिखरती जिंदगी, जब रक्षक ही मौन हों तो न्याय किससे मांगें ? दो घरों के बुझ गए चिराग

वेदांता की ऊंची चिमनियों से निकलता धुआं या कोरबा की बेबस जनता का दम? मुनाफे के…

1 of 33