समाचार

बढ़ा आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं – सहायिकाओं का मानदेय .. CM ने कैबिनेट की बैठक में दी मंजूरी, जानें कितना हुआ इजाफा..

तिरुवनंतपुरम : केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीसन ने सोमवार को नई यूडीएफ सरकार की पहली कैबिनेट बैठक के बाद महिलाओं, बुजुर्गों और जमीनी स्तर के कर्मचारियों के लिए कई बड़ी कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आशा कार्यकर्ताओं के लिए सरकार ने हर महीने 3 हजार रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया। साथ ही उनके रिटायरमेंट पेंशन पर भी जल्द फैसला लिया जाएगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के वेतन में 1 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

इसके अलावा स्कूलों में काम करने वाले रसोइयों, सहायिकाओं और प्री-प्राइमरी शिक्षकों के वेतन में भी 1 हजार रुपये बढ़ाने की घोषणा की गई। इसके अलावा सीएम ने कहा कि 15 जून से महिलाओं को केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह योजना यूडीएफ के चुनावी वादे का हिस्सा है। सरकार जापान के सफल परिवहन मॉडल से प्रेरणा लेकर नई व्यवस्था लागू करने पर भी काम करेगी।

अलग से “वृद्धजन विभाग” बनाने का ऐलान

उन्होंने यह भी घोषणा की कि राज्य में बुजुर्गों के लिए अलग से “वृद्धजन विभाग” बनाया जाएगा। ऐसा करने वाला केरल देश का पहला राज्य होगा, मुख्यमंत्री ने कहा कि केरल में बुजुर्गों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और किसी सभ्य समाज की पहचान इस बात से होती है कि वह अपने बुजुर्गों की कितनी देखभाल करता है।

विशेष जांच दल (SIT) बनाने का फैसला

कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि नवंबर 2024 में अलाप्पुझा में प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस और केएसयू कार्यकर्ताओं पर कथित हमले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) बनाया जाएगा। यह मामला पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के सुरक्षा कर्मियों से जुड़ा बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्रवाई किसी राजनीतिक बदले की भावना से नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए की जा रही है।

सोमवार को ली थी सीएम पद के शपथ

मुख्यमंत्री ने बताया कि 16वीं केरल विधानसभा का पहला सत्र 21 मई से शुरू होगा और 22 मई को स्पीकर का चुनाव कराया जाएगा। पूर्व केपीसीसी अध्यक्ष के सुधाकरन को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। बता दें कि कांग्रेस नेता वीडी सतीसन ने सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही कांग्रेस नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) 10 साल बाद फिर से सत्ता में लौट आया है।

What's your reaction?

Related Posts

भारत में कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन! इतने मरीजों में RF.5 वैरिएंट की पुष्टि, जानिए कितना खतरनाक है ये?

अमरावती : आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सत्य कुमार यादव ने कहा है कि राज्य…

ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़ा से निष्कासित, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर ऐसा क्या कह दिया

डेस्क : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर टिप्पणी करने पर किन्नर अखाड़ा ने…

छत्तीसगढ़ के लाखों पेंधनधारकों को बड़ी राहत अब नहीं लेनी पड़ेगी सरकार से इजाजत, ख़त्म हुई अनुमति की अनिवार्यता

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्य प्रदेश कैडर से जुड़े पेंशनर्स और उनके परिवारों…

CG : छत्तीसगढ़ में आरक्षण पर भ्रम! हाईकोर्ट में 50% पर भर्ती, अन्य विभागों में 58%; अवमानना याचिका दायर

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 58 प्रतिशत आरक्षण जारी रखने के राज्य सरकार के फैसले के…

1 of 5