LIFE
छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में रेड जोन जैसी स्थिति, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे प्रदेशवासियों को अब मानसून की सक्रियता से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है और इसके प्रभाव से कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है।

सरगुजा संभाग के सूरजपुर, बलरामपुर और बलौदाबाजार जिलों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश दर्ज की गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण अब मानसूनी हवाओं का रुख दक्षिण छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बस्तर संभाग के जिलों बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कोंडागांव, नारायणपुर और बस्तर में 17 जुलाई से भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।

IMD रायपुर ने 17 जुलाई के लिए कई जिलों में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें सरगुजा, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, कोरिया, जशपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कोंडागांव, नारायणपुर और बस्तर जिले शामिल हैं। साथ ही 17 जुलाई के बाद से बस्तर संभाग में मानसून के और अधिक सक्रिय होने के संकेत मिले हैं जिससे अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश जारी रहने की संभावना है।

What's your reaction?

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘छत्तीसगढ़ कभी नक्सलवाद से प्रभावित था, आज विकास की दौड़ में आगे बढ़ रहा’ ….

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर…

छत्तीसगढ़ में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, जाने कब बढ़ी डेट …. तक मिलेगा मौका

रायपुर : छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में दाखिले का इंतजार कर…

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने जारी की शराब की नई रेट लिस्ट, किस ब्रांड की बढ़ी कीमत, किसकी हुई कम, जानें यहां

रायपुर : छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, आबकारी विभाग ने…

CG : मानसून की हुई विदाई, छत्तीसगढ़ में अब ठण्ड ने दी दस्तक!…. तापमान में आई गिरावट, धुंध और कोहरे का आलम

रायपुर : छत्तीसगढ़ समेत मध्य भारत से मानसून की विदाई लगभग हो चुकी है। अब कुछ ही…

1 of 20