Uttar Pradesh

कम उम्र की लड़कियों से करता सेक्स …. बनाता था लाइव वीडियो, मोबाइल में मिले 20 से अधिक युवतियों का न्यूड वीडियो

कानपुर : यहां के निजी कैंटिन संचालक केशव उत्तम की करतूतें सामने आने के बाद पुलिस वालों के भी होश फाख्ता हा गए हैं। दरअसल युवक के मोबाइल से 20 से अधिक लड़कियों का न्यूड वीडियो मिला है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उनके साथ संबंध बनाता था और फिर उन्हें वीडियो वायरल करने की धमकी देकर देह व्यापार का घिनौना कारोबार करवाता था। हैरानी की बात तो ये है कि इस बात की किसी को कानोकान भनक तक नहीं लगी। फिलहाल मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में एक शख्स ने अपनी बेटी को आरोपी केशव उत्तम के साथ देख लिया था। इसके बाद शख्स ने पहले तो केशव उत्तम की जमकर धुनाई की। इसी दौरान केशव उत्तम का मोबाइल गिर गया और जब उसका लॉक खुलवाया गया तो गैलरी में मौजूद वीडियो देखकर लड़की के पिता के होश उड़ गए। आरोपी के मोबाइल से ऑडियो और वॉट्सऐप चैट भी मिली। इसमें लोग उससे लड़कियों की डिमांड कर रहे हैं। इसमें एक ग्राहक कह रहा है- वो वाली लड़की भेजो। नौबस्ता पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, बंधक बनाने और पाक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।

दरअसल युवक ने पुलिस को दिए अपने शिकायत में बताया कि मेरे मोहल्ले में एक मकान में किराए के मकान में प्राइवेट अस्पताल चलता है। हॉस्पिटल में फतेहपुर जहानाबाद निवासी केशव उत्तम कैंटीन चलाता है। मेरी 14 साल की बेटी कक्षा 8 में पढ़ती है। एक दिन आरोपी केशव ने उसे बहाने से अस्पताल बुला लिया। यहां उसने बेटी को बंधक बना लिया। उसके साथ रेप किया। उसने इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद से वह लगातार मेरी बेटी को परेशान करने लगा। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार बेटी के साथ रेप किया। एक दिन बेटी घर में गुमसुम बैठी थी। मैंने उससे इसकी वजह पूछी।

उसने बताया कि केशव मेरे साथ छेड़छाड़ करता है। इसके बाद मैंने केशव को चेतावनी दी। लेकिन वह नहीं सुधरा। एक दिन वह मेरी बेटी को खींचकर अपने साथ ले जा रहा था। उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। जानकारी मिलते ही मैं परिवार के साथ पहुंच गया। बेटी को छुड़ाने के साथ ही केशव को पीटा। तभी उसका मोबाइल वहां गिर गया। इस दौरान केशव भाग निकला। उसके फोन का पासवर्ड मेरी बेटी को पता था। उसने लॉक खोला। केशव के मोबाइल फोन की गैलरी में मेरी बेटी का न्यूड वीडियो था। इसके अलावा कई लड़कियों के भी न्यूड फोटो और वीडियो भी मोबाइल में थे।

What's your reaction?

Related Posts

पति काम के लिए पत्नी को किया मना गुस्से में लाल हुई महिला, सीधे 112 डायल कर बुला ली पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ

बस्ती : महिलाओं को सम्मान दिलाने और उनके खिलाफ ससुराल में होने वाले अत्याचार को…

High Court News : शादीशुदा होकर भी लिव-इन में रहना अब गुनाह नहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला कहा -बालिगों को…

प्रयागराज : लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया…

1 of 19