Raipur

CG Breaking : GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी निलंबित, ACB ने किया था गिरफ्तार, फंसने के डर से नाली में फेंका था 1.50 लाख रुपये

कांकेर : कबाड़ से भरे ट्रक को छोड़ने के एवज में कारोबारी से करीब डेढ़ लाख रूपये रिश्वत वसूलने वाली GST की असिस्टेंट कमिश्नर आंचला गिरी को राज्य कर विभाग ने निलंबित कर दिया है। निलंबन काल के लिए उन्हें जगदलपुर जिला मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है। इस संबंध में विधिवत आदेश भी जारी कर दिया गया है। फिलहाल आरोपी असिस्टेंट कमिश्नर आंचला गिरी ACB की गिरफ्त में है। एसीबी ने ट्रैप कार्यवाही करते हुए कल दोपहर असिस्टेंट कमिश्नर आंचला गिरी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। अंबिकापुर की रहने वाली आंचला गिरी 2024 बैच की अधिकारी है।

क्या है पूरा प्रकरण?

दरअसल छत्तीसगढ़ के कांकेर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो यानी एसीबी ने शनिवार को बड़ी कार्यवाही की थी। एसीबी की टीम ने जीएसटी की असिस्टेंट कमिश्नर आंचला गिरी को गिरफ्तार किया था। उनपर डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप है। बताया गया है कि महिला अधिकारी ने कबाड़ से भरे ट्रक को छोड़ने के बदले व्यापारी से रिश्वत मांगी थी। कार्रवाई के दौरान अधिकारी ने एसीबी की टीम को देखते ही रिश्वत की रकम नाली में फेंक दी थी। हालांकि टीम ने तत्परता दिखाते हुए रकम बरामद कर लिया था। इस मामले में अधिकारी के एक सहयोगी इमरान को भी गिरफ्तार किया गया है।

ट्रक छोड़ने के बदले मांगे थे 10 लाख रुपये

शिकायतकर्ता व्यापारी शोएब ने मामले की शिकायत की थी। उसने बताया कि, 18 नवंबर को जीएसटी अधिकारियों ने माकड़ी के पास उनके ट्रक को रोक लिया था। ट्रक में कबाड़ भरा हुआ था। व्यापारी के पास उससे जुड़े वैध दस्तावेज भी मौजूद थे। इसके बावजूद जीएसटी अधिकारी ने कार्रवाई करने की धमकी दी। उन्होंने 10 लाख रुपये की मांग की थी। बाद में डेढ़ लाख रुपये में सौदा तय हुआ।

व्यापारी ने ACB से की शिकायत

जीएसटी अधिकारी की रिश्वत की मांग से शोएब परेशान था। उसने एसीबी से इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता शोएब रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी अफसर को रंगे हाथ पकड़वाना चाहता था। शिकायत की जांच के बाद एसीबी अधिकारी को ट्रैप करने की योजना बनाई। इसके लिए व्यापारी को केमिकल लगे नोट दिए गए। शनिवार दोपहर व्यापारी रिश्वत की रकम लेकर महिला अधिकारी के निवास पहुंचा। वहां उसने डेढ़ लाख रुपये दिए और बाहर निकल आया। इसके बाद पहले से तैयार एसीबी की टीम ने अधिकारी के घर दबिश दी।

एसीबी को देखते ही नाली में फेंके नोट

एसीबी की टीम को घर में दाखिल होते देखकर महिला अधिकारी ने रिश्वत की रकम नाली में फेंक दी। हालांकि, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाली से डेढ़ लाख रुपये बरामद कर लिए। इसके बाद असिस्टेंट कमिश्नर आंचला गिरी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई में अधिकारी के एक अन्य सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में इन जिलों में होगी तेज बारिश! IMD ने जारी किया आने वाले 5 दिनों का पूर्वानुमान, आप भी देखें

रायपुर : छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अकवान का असर दिखाई देने लगा है। प्रदेश की…

रायपुर 20 नवंबर को रहेगी सरकारी छुट्टी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, क्या रहेगा खुला और क्या बंद जानें यहां

रायपुर : रायपुर जिला प्रशासन ने 20 नवंबर 2026 दिन शुक्रवार को देवउठनी एकादशी के…

महादेव ऐप केस में सौरभ ने खोले कई राज, बताया कैसे सफेद करते थे काली कमाई, प्रोटेक्शन मनी का पूरा खेल आया सामने

रायपुर : रायपुर से महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है।…

साय सरकार ने जारी किया आदेश, छत्तीसगढ़ में भी मिलेगा केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता, एरियर पर भी बड़ा फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ के अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य…

1 of 183