कारोबार

औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम? दिवाली के बाद सोना 19,100 और चांदी 35,700 रुपये सस्ती, क्या आगे और गिरेंगे?

इंदौर : दिवाली के बाद से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। इंदौर के सर्राफा बाजार में पिछले 11 दिनों के दौरान दोनों कीमती धातुओं के भाव में बड़ी कमी देखने को मिली है। इस गिरावट ने निवेशकों से लेकर आम खरीदारों तक का ध्यान खींचा है। आंकड़ों के मुताबिक, गोल्ड बार 19,100 रुपये टूटकर 1,26,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, सिल्वर बार की कीमत में 35,700 रुपये की गिरावट आई है और यह 1,52,500 रुपये प्रति किलो रह गई है। गौरतलब है कि दीवाली के समय सोना 1,45,200 रुपये और चांदी 1,88,200 रुपये पर कारोबार कर रही थी। शनिवार को भी सोने में 1,400 रुपये और चांदी में 4,500 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।

इंदौर में 22 नवंबर को सोने-चांदी के ताजा भाव

ऑल इंडिया बुलियन के आंकड़ों के अनुसार, आज रविवार 22 नवंबर 2026 को इंदौर में सोने और चांदी की कीमतें इस प्रकार है। 24 कैरेट सोना यानी 999 शुद्धता वाला गोल्ड 1,27,586 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,16,868 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 95,689 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। दूसरी ओर, 999 शुद्धता वाली चांदी 1,54,635 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।

अमेरिकी फेड और डॉलर की मजबूती ने बिगाड़ा खेल

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार के कई बड़े कारण हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका से सोने की मांग प्रभावित हुई है। शुक्रवार को कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 49 डॉलर गिरकर 3,537 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं, चांदी का वायदा भाव 143 सेंट टूटकर 41.24 डॉलर प्रति औंस रह गया। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर की मजबूती ने भी कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ाया है। दरअसल, ब्याज दरें बढ़ने की संभावना के बीच निवेशक सोने जैसी बिना ब्याज वाली संपत्तियों से दूरी बनाने लगते हैं।

बॉन्ड यील्ड में तेजी और मुनाफावसूली से बढ़ी गिरावट

सोने-चांदी की कीमतों पर अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी का भी असर पड़ा है। 10 वर्षीय अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड करीब 5.15 प्रतिशत तक पहुंचने से निवेशकों का रुझान बॉन्ड की ओर बढ़ा है। इसके अलावा चीन से चांदी की मांग कमजोर होने के कारण इस धातु पर ज्यादा दबाव देखने को मिला। जनवरी 2026 में ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने बड़े पैमाने पर मुनाफावसूली भी की और टेक शेयरों में गिरावट के चलते मार्जिन भरपाई के लिए की गई बिकवाली ने बाजार को नीचे धकेला है।

What's your reaction?

Related Posts

Breaking : महंगाई का एक और झटका! आज से इतने रुपए महंगा हुआ अमूल का दूध, जानें अब कितनी हो गई 1 लीटर दूध की कीमत

नयी दिल्ली : अमूल ने बुधवार को बढ़ती लागत के कारण पूरे भारत में दूध की कीमतें दो…

धनतेरस से पहले मिली बड़ी खुशखबरी! 1.09 लाख रुपये तोला के नीचे आया सोना, अब आ गए खरीदारों के अच्छे दिन

भोपाल : देश में सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। धनतेरस और दिवाली…

1 of 8