मध्य प्रदेश

‘5 लाख दो नहीं तो नील ड्रम में पैक कर दूंगी’, शादी के …. इतने दिन बाद ही धमकी देने लगी पत्नी, पुलिस से युवक बोला – बचा लो साहब

ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में ढाई महीने पुरानी शादी अब ब्लैकमेल की कहानी बन गई। मुगलपुरा के राहुल जाटव ने ग्वालियर पुलिस से शिकायत की है कि उसकी पत्नी राखी उसे 5 लाख रुपए की मांग कर रही है। पैसे न देने पर उसे नीले ड्रम में पैक कर देने की धमकी दे रही है। राहुल ने पुलिस को पत्नी द्वारा भेजे गए वीडियो और अन्य सबूत सौंपे हैं। 14 अप्रैल को शिवपुरी की राखी से शादी हुई थी। 23 मई को वह मायके गई और फिर वापस नहीं आई। अब फोन बंद है, इंस्टाग्राम से लोकेशन ट्रेस कर पुलिस उसे ढूंढ रही है। पुलिस का कहना है कि पत्नी सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्या है पूरा मामला?

दअरसल मामला ग्वालियर के मुगलपुरा क्षेत्र का है। पीड़ित राहुल जाटव ने बताया कि इसी साल 14 अप्रैल को उसकी शादी शिवपुरी जिले की लड़की राखी से हुई थी। शादी के बाद सब ठीक था। लेकिन 23 मई को राखी मायके चली गई। उसके बाद वह वापस ससुराल नहीं लौटी। राहुल का आरोप है कि मायके जाने के बाद पत्नी उस पर 5 लाख रुपए की मांग का दबाव बना रही है। पैसे न देने पर उसे जान से मारने और नीले ड्रम में पैक कर देने की धमकी मिल रही है। राहुल ने ग्वालियर पुलिस को शिकायत के साथ पत्नी द्वारा पैसों की मांग करते हुए वीडियो, चैट और अन्य डिजिटल सबूत दिए हैं।

पीड़ित ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के किसी और व्यक्ति से अवैध संबंध हैं और उन्हीं के इशारे पर वह उसे ब्लैकमेल कर रही है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने राखी से संपर्क साधने की कोशिश की। लेकिन वह अपने ठिकाने पर नहीं मिली। उसका फोन बंद है और लोकेशन भी ऑफ है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पत्नी सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर एक्टिव है। ग्वालियर पुलिस अब उसकी इंस्टाग्राम आईडी की लोकेशन ट्रेस कर रही है। ताकि उसकी मौजूदगी का पता लगाया जा सके। लोकेशन मिलने के बाद पुलिस टीम भेजकर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने राखी के खिलाफ धमकी और वसूली की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राहुल अब इंतजार कर रहा है कि पुलिस कब उसकी पत्नी को पकड़कर उससे पूछताछ करेगी और उसे ब्लैकमेलिंग से निजात दिलाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

Suicide News : ‘भाजपा’ ने की आत्महत्या, मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये चीज, देखने वाले भी रह गए हैरान

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अत्यंत हृदय विदारक और झकझोर देने…

Breaking : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ताजिया, 3 की मौत, 10 से अधिक झुलसे, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

रतलाम : रतलाम जिले के हतनारा गांव में देर रात मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान…

Murdar – Susaid Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला…

1 of 34