Raipur

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, कार्यालय भवन निर्माण सहित सड़क परियोजनाओं के प्रस्तावों पर हुआ विचार-विमर्श

रायपुर : मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवा रायपुर अटल विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) एवं लोक निर्माण विभाग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।

नवा रायपुर में चलेंगी ई-बसें

बैठक में एनआरडीए के अंतर्गत कंप्लायंट बैटरी ऑपरेटेड मोटर एसी-ई बसों के डिजाइन, प्रोक्योरमेंट, सप्लाई, परिचालन एवं संधारण के लिए ग्रॉस कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर निविदा आमंत्रित किए जाने के प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा हुई। परियोजना के विभिन्न तकनीकी एवं क्रियान्वयन संबंधी पहलुओं की समीक्षा की गई। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के कार्यालय सहित अन्य कार्यालय भवनों के निर्माण कार्य से संबंधित प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने परियोजना की आवश्यकताओं एवं निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी समिति के समक्ष प्रस्तुत की।

रायगढ़ और जांजगीर-चांपा की सड़क परियोजनाओं पर चर्चा

लोक निर्माण विभाग द्वारा जिला रायगढ़ के अंतर्गत रायगढ़-पूंजीपथरा-घरघोड़ा फोरलेन मार्ग के निर्माण संबंधी प्रस्ताव पर भी बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। लगभग 37 किलोमीटर लंबाई वाले इस मार्ग के निर्माण से संबंधित तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों द्वारा परियोजना के लिए प्रभावित भूमि के अर्जन, भूमि व्यपवर्तन तथा निर्माण कार्य की तैयारियों की जानकारी दी गई। बैठक में जिला जांजगीर-चांपा के अंतर्गत लगभग 6.70 किलोमीटर लंबाई वाले अकलतरा बायपास मार्ग के निर्माण कार्य के प्रस्ताव पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

परियोजना से संबंधित तकनीकी एवं निर्माण संबंधी पहलुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक प्रक्रिया के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल, आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव भूवनेश यादव, ऊर्जा विभाग के सचिव सारांश मित्तर, एनआरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चंदन कुमार सहित लोक निर्माण, वित्त एवं अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में इन जिलों में होगी तेज बारिश! IMD ने जारी किया आने वाले 5 दिनों का पूर्वानुमान, आप भी देखें

रायपुर : छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अकवान का असर दिखाई देने लगा है। प्रदेश की…

रायपुर 20 नवंबर को रहेगी सरकारी छुट्टी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, क्या रहेगा खुला और क्या बंद जानें यहां

रायपुर : रायपुर जिला प्रशासन ने 20 नवंबर 2026 दिन शुक्रवार को देवउठनी एकादशी के…

महादेव ऐप केस में सौरभ ने खोले कई राज, बताया कैसे सफेद करते थे काली कमाई, प्रोटेक्शन मनी का पूरा खेल आया सामने

रायपुर : रायपुर से महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है।…

साय सरकार ने जारी किया आदेश, छत्तीसगढ़ में भी मिलेगा केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता, एरियर पर भी बड़ा फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ के अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य…

1 of 183