रायपुर : छत्तीसगढ़ के सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पटवारी (भू-अभिलेख) के 200 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आदेश जारी किया है। आदेश 6 सितंबर 2026 को जारी किया गया है।
भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) के माध्यम से होगी। भर्ती प्रस्ताव ऑनलाइन पोर्टल पर भेजा जाएगा। अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया और भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए कर्मचारी चयन मंडल के आधिकारिक पोर्टल पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
जिलेवार रिक्त पदों में बलौदाबाजार-भाटापारा में 5, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 15, गरियाबंद में 15, धमतरी में 4, महासमुंद में 5, दुर्ग में 3, बालोद में 15, बेमेतरा में 15, राजनांदगांव में 8, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 15, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 10 और कबीरधाम में 10 पद शामिल हैं।
इसके अलावा कोण्डागांव में 2, उत्तर बस्तर कांकेर में 10, नारायणपुर में 2, सुकमा में 2, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 5, मुंगेली में 5, कोरबा में 7, रायगढ़ में 6, जांजगीर-चांपा में 7, सक्ती में 10, बलरामपुर-रामानुजगंज में 10, जशपुर में 8, कोरिया में 2 और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 4 पद निर्धारित किए गए हैं।
अभ्यर्थी आवेदन और भर्ती से जुड़ी आधिकारिक जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के पोर्टल cgssb.cgstate.gov.in पर अपडेट देखते रहें। भर्ती विज्ञापन जारी होने के बाद पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न और आवेदन की अंतिम तिथि की जानकारी स्पष्ट होगी।


























