नगांव:- असम से एक चौंकाने वाली घटना का पता चला है. जानकारी के मुताबिक सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के एक अधिकारी ने अपने दो साथियों को गोली से भून दिया है. इस मामले पर पुलिस ने बताया कि आज मंगलवार को नागांव जिले में एक सीआरपीएफ CRPF ऑफिसर ने अपने दो साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी और एक को घायल कर दिया. इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली.नागांव के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (HQ) परमिता सरकार ने बताया कि यह घटना कटिमारी में 34 बटालियन कैंप में सुबह करीब 7 बजे हुई, जब मेन गेट पर ड्यूटी पर मौजूद ASI/GD बल्लानी प्रेमबरम ने अपने साथियों पर गोली चला दी.
डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस ने बताया कि ASI ने बाद में खुद को गोली मार ली और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. उन्होंने कहा कि दो जवान, HV/GD विष्णु प्रसाद बघेल और SI/GD रामनवल सिंह यादव की मौके पर ही मौत हो गई.परमिता सरकार ने कहा कि इस घटना में CRPF के एक और जवान ASI/माने गोविंद श्रीपुल घायल हो गए और उन्हें एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ CRPF और पुलिस के सीनियर अधिकारी कैंप पहुंचे और घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.











































